साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल है तुम्हारा’ का सुपरहिट गाना ‘दिल लगा लिया मैंने’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. यह गाना अपने इमोशनल लिरिक्स और मधुर संगीत के कारण रिलीज के समय से ही काफी पसंद किया गया था. गाने में प्रीति जिंटा अपनी बहन की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देती है. इस गाने को मशहूर सिंगर अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जिसने इसे और भी खास बना दिया. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जो उस दौर में रोमांटिक गानों के लिए बहुत मशहूर थे. इसके बोल समीर ने लिखे, जिनमें प्यार और समर्पण की भावना साफ झलकती है. प्रीति जिंटा इस गाने में अपना दर्द छिपाए बहन को खुशियों की बधाई देती हैं और रेखा दूर बैठी मुस्कुराती रहती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
