Last Updated:
मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के निधन से पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है. सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों ने उन्हें ‘भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति’ बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. सलमान खान ने उनकी आवाज को अतुलनीय कहा, वहीं ऋतिक ने उन्हें एक ‘अनमोल रत्न’ और अपने जीवन की गाइडिंग पावर बताया. शाहरुख खान ने भी आशा ताई की आवाज को भारतीय सिनेमा का पिलर बताया. शनिवार 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया और सोमवार 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
सलमान खान-ऋतिक रोशन ने आशा ताई के निधन पर दुख जताया.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. शनिवार 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अफसोस कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. सिंगर के जाने की खबर ने न केवल बॉलीवुड को, बल्कि पूरी दुनिया में उनके चाहनेवालों को गहरे सदमे में डाल दिया है. आशा ताई ने अपनी आवाज से रोमांटिक गानों से लेकर इमोशनल धुनों तक, हर इमोशन को अमर कर दिया था. सिंगर का अंतिम संस्कार सोमवार 12 अप्रैल को मुंबई में किया जाएगा, जिसके लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस भारी मन से जुटने लगे हैं. सिंगर के निधन से संगीत का वह सुनहरा अध्याय बंद हो गया है जिसकी बराबरी शायद ही कोई कर पाए.
बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान इस खबर से बेहद दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर आशा भोसले की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. सलमान ने लिखा कि यह भारतीय संगीत जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि इस खबर ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया है. सलमान के मुताबिक, आशा जी की आवाज अतुलनीय थी और उनके गाए हुए गीत आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. सलमान ही नहीं, शाहरुख खान ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि आशा ताई की आवाज भारतीय सिनेमा की नींव की तरह थी. शाहरुख ने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि आशा जी ने हमेशा उन पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाया, और उनके जाने से इंडस्ट्री ने अपना एक अनमोल हिस्सा खो दिया है.
(फोटो साभार: X)
भारतीय प्लेबैक सिंगिंग की क्वीन
ऋतिक रोशन ने भी एक भावुक पोस्ट के जरिए आशा जी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आशा ताई को ‘भारतीय प्लेबैक सिंगिंग की क्वीन’ बताते हुए कहा कि आज भारत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है. ऋतिक के लिए आशा ताई सिर्फ एक महान हस्ती नहीं थीं, बल्कि एक ऐसी ममतामयी शख्सियत थीं जो हमेशा उनके भले की कामना करती थीं. उन्होंने याद किया कि कैसे आशा ताई की मौजूदगी ही उनके लिए सुकून और मजबूती लेकर आती थी. ऋतिक ने उनके सदाबहार गानों और अनमोल यादों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और भोसले परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं. वाकई, आशा भोसले की कमी पूरी दुनिया को खलेगी, लेकिन उनकी जादुई आवाज सदियों तक हमारे आसपास गूंजती रहेगी.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

