Site icon Aaj Ki Baat

बहू बनकर दुश्मन के घर में की जासूसी, 8 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म ओटीटी पर मचाने लगी गदर, जीते थे 27अवॉर्ड

बहू बनकर दुश्मन के घर में की जासूसी, 8 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म ओटीटी पर मचाने लगी गदर, जीते थे 27अवॉर्ड


Last Updated:

साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली एक ऐसी फिल्म इन दिनों ओटीटी पर फिर से चर्चा में है, जिसकी कहानी रोंगटे खड़े कर देती है. यह फिल्म एक ऐसी जांबाज कश्मीरी लड़की की है, जो वतन की खातिर दुश्मन के घर में बहू बनकर जा घुसी थी. कम बजट में बनी इस जासूसी थ्रिलर ने ताबड़तोड़ बिजनेस किया और 27 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. अगर आपने अब तक यह मास्टरपीस फिल्म नहीं देखी है, तो ओटीटी पर इसे जरूर देखिए.

नई दिल्ली साल 2018 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म एक बार फिर ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. देशप्रेम और जासूसी की इस रूह कंपा देने वाली कहानी ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी, बल्कि अलग-अलग मंचों पर करीब 27 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘राजी’.

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ पुरानी नहीं होतीं, बल्कि उनकी चमक और बढ़ जाती है. साल 2018 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ उन्हीं में से एक है. हाल ही में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से चर्चा में आ गई है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. 8 साल बाद भी आलिया भट्ट की इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

‘राजी’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी है, जो हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉल सहमत पर आधारित है. यह कहानी है एक कश्मीरी लड़की सहमत की, जिसे उसके पिता जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजता है. वह एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करती है ताकि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत को खुफिया जानकारी दे सके. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में दिखाया गया है कि एक जासूस की जिंदगी कितनी अकेली और जोखिम भरी होती है, जहां उसे अपने जज्बातों की बलि चढ़ानी पड़ती है. इस फिल्म ने आलिया भट्ट को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ के रूप में स्थापित कर दिया था. एक मासूम लड़की से एक शातिर जासूस बनने तक का सफर आलिया ने अपनी आंखों से जिया है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म का गाना ‘ऐ वतन…’ आज भी हर भारतीय की जुबान पर रहता है. आलिया के साथ-साथ विक्की कौशल, जयदीप अहलावत और रजित कपूर की एक्टिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. ‘राजी’ केवल दर्शकों की ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स की भी पसंदीदा फिल्म रही. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म ने फिल्मफेयर से लेकर आईफा तक करीब 27 अवॉर्ड्स जीते थे. आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस और मेघना गुलजार को बेस्ट डायरेक्टर के कई सम्मान मिले. सिर्फ 37 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था.(फोटो साभार: IMDb)

आजकल जब देशभक्ति और दमदार महिला किरदारों की बात होती है, तो ‘राजी’ का नाम सबसे ऊपर आता है. फिल्म की सादगी और बिना किसी फालतू ड्रामे के दिखाई गई जासूसी दर्शकों को आज की मसाला फिल्मों से बेहतर लगती है. यही वजह है कि वीकेंड पर लोग इसे ओटीटी पर दोबारा देखना पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

अगर आपने अभी तक सहमत के बलिदान की यह इमोशनल कहानी नहीं देखी है, तो इसे अपनी वॉच-लिस्ट में जरूर शामिल करें. इन दिनों आलिया भट्ट की फिल्म राजी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में 5वें पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि देश की आजादी और सुरक्षा के पीछे न जाने कितने गुमनाम चेहरों की कुर्बानियां छिपी होती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version