Last Updated:
मिथुन चक्रवर्ती ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने के दावों को खारिज किया है. मिथुन ने कहा कि उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को रिलीज होने से बंगाल में रोक दिया गया. अब ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, तो उसे क्यों नहीं रोका? मिथुन से पहले अनुपम खेर समेत कई कलाकारों और मेकर्स ने ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया था.
मिथुन चक्रवर्ती ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की.
मुंबई. मिथुन चक्रवर्ती ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने आदित्य धर की फिल्म की तुलना अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ से की और याद किया कि उनकी फिल्म को देश के कुछ हिस्सों में रिलीज तक नहीं होने दिया गया था. मिथुन ने कहा, “आपने ‘बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया. इससे बड़ी बात और क्या होगी? फिर भी आप ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं. तो फिर आपने ‘धुरंधर 2’ को क्यों नहीं रोका?”
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, “वह(धुरंधर 2) रिलीज हुई और अब आप उसे प्रोपेगेंडा कह रहे हैं. लेकिन आपने ‘बंगाल फाइल्स की एक भी रील नहीं देखी. शुरू से ही उसका विरोध किया और बंगाल में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया. इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है?”
हीरव मेहता ने भी आरोपों को नकारा
इससे पहले, ‘धुरंधर 2’ में बलोच गैंग के सदस्य का किरदार निभाने वाले हीरव मेहता ने भी इन आरोपों पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब कोई इतनी रॉ फिल्म बना पाई है. आदित्य धर सर ने पब्लिक को असलियत दिखाई – क्या, कैसे और क्यों हुआ है. मैं एक उदाहरण दूंगा. मुझे अपने रोल के लिए बहुत प्यार मिल रहा है. अगर 95 प्रतिशत प्यार है, तो 5 प्रतिशत नफरत भी है. लेकिन कोई बात नहीं, क्योंकि वही 5 प्रतिशत मुझे और मेहनत करने के लिए मोटिवेट करता है.”
अनुपम खेर ने भी किया ‘धुरंधर 2’ को सपोर्ट
अनुपम खेर ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में कहा कि लोग बेवकूफ नहीं हैं जो ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं. एएनआई के मुताबिक, अनुपम खेर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें उन लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए जो सिनेमा को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं. हम उन पर बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च कर रहे हैं. वे अब महत्वहीन हो चुके हैं. हमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न मनाना चाहिए. लोग बेवकूफ नहीं हैं. वे 12 बजे का हाउसफुल शो देखने नहीं जाएंगे जब तक उन्हें फिल्म सच में पसंद न हो. लोग फिल्में देखने इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें मजा आता है. मुझे लगता है कि जो लोग इसे प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, उन्हें अब छोड़ देना चाहिए.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

