Site icon Aaj Ki Baat

बाप-बेटे से लेकर भगवान के दो रूप तक, थिएटर्स में दोगुना होगा रोमांच, इन 5 फिल्मों में डबल रोल में दिखेंगे सितारे

बाप-बेटे से लेकर भगवान के दो रूप तक, थिएटर्स में दोगुना होगा रोमांच, इन 5 फिल्मों में डबल रोल में दिखेंगे सितारे


Last Updated:

भारतीय सिनेमा में डबल रोल का जादू हमेशा से दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. जल्द ही बड़े पर्दे पर रोमांच दोगुना होने वाला है, क्योंकि आने वाली पांच बड़ी फिल्मों में सुपरस्टार्स दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहीं बाप और बेटे के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा, तो कहीं एक ही एक्टर हीरो और विलेन के किरदारों में नजर आएगा. पौराणिक कथाओं से लेकर एक्शन ड्रामा तक, ये सितारे अपनी वर्सेटिलिटी से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में डबल रोल का फॉर्मूला हमेशा से हिट रहा है और दर्शकों को खूब पसंद भी आता है. फिर चाहे वह ‘जुड़वा’ (1997) जैसी फिल्म हो जहां सलमान खान बिछड़े हुए भाइयों के किरदार में नजर आए थे, या फिर ‘जवान’ (2023) जिसमें शाहरुख खान ने बाप और बेटे दोनों का रोल निभाकर पर्दे पर आग लगा दी थी.

अब इस लिस्ट में नया नाम अक्षय कुमार का भी जुड़ गया है, जिन्होंने अपनी हालिया हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में डबल रोल निभाकर सबको चौंका दिया है. डबल रोल का यह क्रेज यहीं खत्म नहीं हो रहा है. आने वाले समय में 5 बड़ी फिल्में इसी दो रोल वाले फॉर्मूले के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

रामायण: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर रणबीर कपूर ने खुद कन्फर्म किया है कि वो इसमें डबल रोल निभा रहे हैं. रणबीर भगवान राम और भगवान परशुराम, दोनों अवतारों के रूप में दिखेंगे. साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) स्टारर यह फिल्म दो हिस्सों में आएगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टॉक्सिक: यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है. फिल्म में यश बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आएंगे. एक किरदार राया उम्रदराज और मैच्योर है, जबकि दूसरे युवा किरदार का नाम टिकट है. टीजर का वो डायलॉग Daddy’s home और उसके जवाब में I’m home, Daddy काफी वायरल हो रहा है. कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी.

कल्कि 2898 एडी 2: फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में खुलासा हुआ था कि भैरवा असल में कर्ण का पुनर्जन्म है. अब इसके सीक्वल में प्रभास भैरवा और योद्धा कर्ण, दोनों किरदारों में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि इस बार दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी एक अहम रोल में दिखेंगी. यह फिल्म 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

एनिमल पार्क: संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ के क्लाइमैक्स में हमने अजीज हक का चेहरा देखा था, जिसने रणविजय जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी. अब इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर कपूर रणविजय और अजीज, दोनों बनकर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ यह फिल्म 2027 में फ्लोर पर जाएगी.

शक्ति शालिनी: ‘सैयारा’ से रातों-रात स्टार बनीं अनीत पड्डा अब मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी को लीड करेंगी. चर्चा है कि इस फिल्म में अनीत दो अलग-अलग ताकतों के रूप में दिखेंगी- एक रक्षक शक्ति और दूसरी इंतकाम लेने वाली रूह शालिनी. फिल्म में उनके साथ विशाल जेठवा भी नजर आएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version