Site icon Aaj Ki Baat

बॉलीवुड की वो मदमस्त मोहिनी, जिसने 50 के दशक में बोल्ड फोटोशूट से मचाया था तहलका, दिलीप कुमार से था खास रिश्ता

बॉलीवुड की वो मदमस्त मोहिनी, जिसने 50 के दशक में बोल्ड फोटोशूट से मचाया था तहलका, दिलीप कुमार से था खास रिश्ता


Last Updated:

बॉलीवुड की वो मदमस्त मोहिनी, वो दिलकश अदाकारा जिसकी एक झलक भी हर किसी को दीवाना बना देती थी. उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि फैंस उनकी तस्वीर अपने पॉकेट में रखा करते थे. बॉलीवुड की इस हसीना का ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार से खास रिश्ता था. तो चलिए आज आपको उनकी जिंदगी के बारे में बताते हैं.

नई दिल्ली. ये दिलकश अदाकारा जिसकी बात कर रहे हैं वो जुबैदा उल हक उर्फ बेगम पारा है. हसीना को पर्दे पर बेगम पारा के नाम से जाना जाता है. वो 1940 और 1950 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं. बेगम पारा अपने अभिनय से ज्यादा अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में रहती थीं. उस दौर में उनकी दीवानगी ऐसी थी कि एक झलक देखने के लिए लोग मर-मिटने को तैयार रहते थे.

बेगम पारा के बारे में बात हो रही है तो उस विवाद का जिक्र तो जरूर होगा जो उनके बोल्ड फोटोशूट पर हुआ था. 1951 में एक्ट्रेस ने मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया था जिसपर बवाल मच गया था. उस वक्त के लिए एक्ट्रेस का वो अवतार काफी ज्यादा बोल्ड माना जा रहा था.

एक्ट्रेस उस दौर में बोल्ड आइकॉन मानी जाती थीं. उन्होंने ग्लैमर और स्टारडम को इंडस्ट्री में नई तरह से परिभाषित किया जिसको सालों तक कोई टक्कर नहीं दे सका. एक्ट्रेस पाकिस्तान से ताल्लुक रखती थीं. उनका जन्म 1926 में ब्रिटिश भारत के झेलम में हुआ था जो आजादी के बाद पाकिस्तान में चला गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जुबैदा उल हक के रूप में जन्मी बेगम पारा एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध परिवार से थीं. उनका सिनेमा से जुड़ाव पारिवारिक संबंधों के जरिए भी मजबूत हुआ. बेगम पारा अपने परिवार की पहली सदस्य नहीं थीं, जिन्होंने फिल्मों में करियर बनाया. उनके पति और देवर भी फिल्मों का जाना-माना नाम थे.

एक्ट्रेस ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार की भाभी और एक्टर नसीर खान की पत्नी थीं. उनके बेटे ने भी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों का रुख किया. बेगम पारा के बेटे आयूब खान ने फिल्मों में कदम रखा लेकिन उन्हें अपने परिवार की तरह वो सफलता नहीं मिल सकी. आयूब खान ने ज्यादातर टीवी पर काम किया है.

1940 और 1950 के दशक में बेगम पारा ने ‘चांद’, ‘मेहंदी’, ‘सोहनी महिवाल’ और ‘नील कमल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. भले ही उनका नाम उस दौर के सबसे बड़े सितारों के साथ हमेशा न लिया जाता हो, लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं और ग्लैमर से खुद के लिए एक खास जगह बनाई.

उस दौर में जब फिल्मों में महिलाओं का रोल काफी सिमटा रहता था. ऐसे में एक्ट्रेस ने अलग पहचान बनाकर खुद को साबित किया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मॉर्डन और ग्लैमरस अवतार की नींव रखी. उन्हें आज भी उस चर्चित फोटो शूट के लिए याद किया जाता है.

बेगम पारा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया’ में देखा गया था. रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म में बेगम पारा ने अहम किरदार अदा किया था. ये उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई थी. साल 2008 में उनका निधन हो गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version