Last Updated:
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत भले ही फ्लॉप फिल्म से की थी. लेकिन आज वह हिट की गारंटी कहलाती हैं. बॉलीवुड में कभी वह सस्कारी भाभी तो कभी बार डांसर के रोल से तहलका मचा चुकी हैं.
नई दिल्ली. तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत से ही फैंस के दिलों पर कब्जा कर रखा है. फिल्मों में विलेन बनना हो या किसी परिवार की संस्कारी भाभी उन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी हैं. लेकिन साल 2001 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसे लोगों ने चीप कह दिया था.
साल 2001 में तब्बू ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘चांदनी बार’ में काम किया था. इस फिल्म को लेकर उस दौर में काफी चर्चा हुई थी. उस वक्त जब बॉलीवुड में ग्लैमरस और मसाला फिल्में ही देखने को मिलती थी, तब इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था.
तब्बू की ये फिल्म मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया और बार डांसर्स की जिंदगी पर आधारित थी. फिल्म में बार डांसर की लड़की की जिंदगी के असली पहलुओं को दिखाया गया था. फिल्म को मधुर भंडारकर के डायरेक्ट किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तब्बू ने फिल्म में मुमताज नाम की एक लड़की का रोल निभाया था. वो लड़की जिसकी जिंदगी 1 हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है. मजबूरी में वह डांसिंग कल्चर का हिस्सा बन जाती है.तब्बू ने तो इस किरदार में जान ही फूंक दी थी.
साल 2001 में आई फिल्म में गरीबी, शोषण, अपराध और हिंसा जैसे मुद्दों को काफी रियल तरीके से दिखाया गया था. ये फिल्म तब्बू के करियर के लिए काफी मददगार साबित हुई थी. एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस की लोगों ने खूब तारीफ की थी.
फिल्म में तब्बू के अलावा अतुल कुलकर्णी, राजपाल यादव और अनन्या खरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. लेकिन इस फिल्म के नाम को लेकर उस वक्त खूब विवाद हुआ था. मधुर भंडारकर ने खुद बताया था कि लोग फिल्म के नाम को ‘चीप’ और बी-ग्रेड कहने लगे थे.
तब्बू इंडस्ट्री की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है. विजयपथ’, ‘माचिस’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बीवी नं.1’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों ने उन्हें उम्दा एक्ट्रेस बनाया. साथ ही ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’, ‘चीनी कम’, ‘हैदर’, ‘दृश्यम’, ‘अंधाधुन’, ‘दे दे प्यार दे’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बनाया है.
बता दें कि साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में तो तब्बू ने साधना भाभी का किरदार निभाकर इतिहास ही रच दिया था. फिल्म में सीता जैसी शांत, समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाली महिला की छवि के बाद लोग उन्हें बॉलीवुड की संस्कारी भाभी कहने लगे थे.

