Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के सायन अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके करीबी दोस्त और एक्टर अवतार गिल ने बताया कि सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. भरत कपूर पिछले तीन दिनों से बीमार थे और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौर पड़ी है.
निधन के कुछ घंटों बाद ही भरत कपूर का कर दिया गया था अंतिम संस्कार.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का मुंबई में निधन हो गया. वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उन्होंने 80 साल की आयु में अंतिम सांस ली. उनके दोस्त और एक्टर अवतार गिल ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की. अवतार गिल ने बताया कि सोमवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. भरत कपूर ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया था. उनके निधन से बॉलीवुड गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है.
किस वजह से हुआ भरत कपूर का निधन?
उन्होंने आगे बताया कि पिछले तीन दिनों से भरत कपूर की तबीयत काफी बिगड़ गई थी. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और धीरे-धीरे उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टीपल ऑर्गन फेलियर), जो उनके निधन का कारण बना. उनके जाने से फिल्म जगत ने एक और अनुभवी कलाकार को खो दिया है.
भरत कपूर ने 70 के दशक में की करियर की शुरुआत
15 अक्टूबर 1945 को जन्मे भरत कपूर का फिल्मी सफर करीब चार दशक लंबा रहा. उन्होंने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई थी. वह उन एक्टर्स में से थे जो पोस्टर पर भले न हों, लेकिन अपनी छोटी सी भूमिका से भी सीन में जान फूंक देते थे.
इन सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे भरत कपूर
भरत कपूर ने अपने लंबे करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. उनके शानदार सफर की फिल्मों में ‘नूरी’, ‘राम बलराम’ और ‘लव स्टोरी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘बाजार’, ‘गुलामी’, ‘आखरी रास्ता’ और ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया.
भरत कपूर ने 90 के दशक में भी किया खूब काम
90 के दशक में भी उनका जलवा बरकरार रहा और उन्होंने ‘स्वर्ग’, ‘खुदा गवाह’ और ‘रंग’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. इतना ही नहीं, ‘बरसात’, ‘साजन चले ससुराल’ और साल 2004 में आई ‘मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज’ जैसी फिल्मों में भी उनकी उपस्थिति ने हिंदी सिनेमा में उनके गहरे योगदान को बखूबी दर्शाया.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

