Site icon Aaj Ki Baat

‘मर्दों से शायद ही कभी ऐसे सवाल किए जाते हैं’, मलाइका अरोड़ा को अब नहीं पड़ता फर्क, आर्कषण-उम्र पर किया कमेंट

‘मर्दों से शायद ही कभी ऐसे सवाल किए जाते हैं’, मलाइका अरोड़ा को अब नहीं पड़ता फर्क, आर्कषण-उम्र पर किया कमेंट


Last Updated:

मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इस उम्र में भी कई यंग एक्ट्रेसेज को अपनी खूबसूरती और फिटनेस से फेल करती हैं. काफी एक्टिव रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में वह 30 से ज्यादा साल बिता चुकी हैं. अब उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और बढ़ती उम्र को लेकर महिलाओं और पुरुषों के साथ अलग-अलग व्यहवहार को लेकर बात की है.

मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं और एक 23 साल के बेटे अरहान खान की मां हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी वह एक्टिव हैं और फिटनेस फ्रीक हैं. मलाइका ने हाल ही में इस बात पर खुलकर बात की कि उम्र बढ़ने को लेकर पुरुषों और महिलाओं के साथ कितना अलग व्यवहार किया जाता है. उन्होंने बताया कि महिलाओं से लगातार उम्र बढ़ने पर सवाल किए जाते हैं और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे इस बारे में सफाई दें कि उन्हें कैसा महसूस होता है, जबकि पुरुषों से शायद ही कभी ऐसे सवाल पूछे जाते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

जब उनसे समय के साथ उनके लुक्स में आए बदलाव को लेकर समाज की सोच के बारे में पूछा गया तो मलाइका अरोड़ा ने ‘द राइट एंगल’ पॉडकास्ट पर कहा, “ऐसे दिन भी आते हैं जब ये बातें मेरे दिमाग में आती हैं, ऐसे भी दिन होते हैं जब मैं खुद से सवाल करती हूं, और फिर ऐसे भी दिन होते हैं जब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि मैं वही कर रही हूं जो मुझे पसंद है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने कहा, “मैं अपनी जिंदगी के इस फेज को एंजॉय कर रही हूं, मुझे लगता है मैं अपने बेस्ट फेज में हूं और अभी भी बहुत कुछ करने की चाह है. मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है. मुझे जो सबसे दिलचस्प लगता है वो ये कि महिलाओं से लगातार उम्र, सुंदरता और आकर्षण को लेकर सवाल किए जाते हैं, जबकि पुरुषों से शायद ही कभी ऐसे सवाल होते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मलाइका अरोड़ा ने कहा, “एक महिला से हमेशा उम्मीद की जाती है कि वह बताए कि वह कैसी दिखती है, ‘क्या आप अब भी खुद को खूबसूरत मानती हैं? क्या आप अब भी खुद को अट्रैक्टिव फील करती हैं? इस उम्र में आपको कैसा लगता है?’ ऐसे सवाल पुरुषों से शायद ही कभी पूछे जाते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने कहा, “मेरे लिए ये कभी सिर्फ बाहरी खूबसूरती तक सीमित नहीं रहा. हां, दुनिया सबसे पहले वही देखती है, लेकिन इसके अलावा भी बहुत कुछ है. ये इस बारे में है कि आप मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से कैसा महसूस करते हैं. ये इस बारे में है कि आपको क्या प्रेरित करता है, क्या आपको हर सुबह उठकर कुछ नया करने के लिए मोटिवेट करता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने कहा, “मैं सुबह उठकर ये नहीं सोचती कि आज मैं कितनी अच्छी दिख रही हूं. ज्यादातर महिलाएं ऐसे नहीं सोचतीं. हम कुछ नया बनाने, योगदान देने, कुछ मायने रखने वाली चीजें करने और अपने बच्चों व परिवार के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ने के बारे में सोचती हैं, जिस पर वे गर्व कर सकें. सच कहूं तो, महिलाओं और उम्र को लेकर जो लगातार बातें होती रहती हैं, उसमें बदलाव आना चाहिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने कहा, “‘इस उम्र में भी कितनी अच्छी दिखती है’, ‘इस उम्र में भी कितनी फिट है’, आखिर उम्र ही हमेशा हेडलाइन क्यों बन जाती है? मैं तब भी खुद थी, अब भी खुद हूं और बीस साल बाद भी खुद ही रहूंगी क्योंकि मुझे अच्छा लगता है, मैं खुद को मजबूत महसूस करती हूं और संतुष्ट भी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने आखिरी में कहा, “मुझे लगता है कि हर महिला को अपने आत्मविश्वास को गर्व के साथ अपनाना चाहिए, बिना किसी झिझक के. हमें खुद का, अपनी जर्नी का और जो कुछ भी हम बनती जा रही हैं, उसका जश्न मनाना चाहिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version