माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 90 के दशक में काफी हिट थी. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1996 में दोनों का स्टारडम धरा रह गया था और उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी. उस फिल्म का नाम है, राजकुमार. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन अनिल कपूर और माधुरी के रोमांस को काफी पसंद किया गया था.फिल्म का एक गाना भी हिट हुआ था. वो गाने है, आजा-आज ओ आने वाले आजा… इस गाने में माधुरी, अनिल कपूर के इंताजर में जमकर नाची थीं और रीना रॉय दूर खड़ी खड़ी देख रही थीं. लाल रंग के लहंगे में माधुरी काफी खूबसूरत लगी थीं. इस गाने को आवाज इकबाल अफजल, सुखविंदर और जयश्री शिवराम ने दी थी.
