Site icon Aaj Ki Baat

‘मेरा दूसरा घर’, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, यूएई का जताया आभार, शेयर किया इमोशनल वीडियो

‘मेरा दूसरा घर’, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, यूएई का जताया आभार, शेयर किया इमोशनल वीडियो


Last Updated:

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सुरक्षित रूप से दुबई लौट आए हैं. उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर करके यूएई की लीडरशिप और प्रशासन का आभार जताया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में शांति और सुरक्षा बनाए रखी. विवेक ओबेरॉय ने बताया कि सफर के दौरान वे अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन दुबई पहुंचकर उन्हें बड़ी राहत मिली है. उन्होंने यूएई को अपना ‘दूसरा घर’ बताते हुए वहां के भारतीय समुदाय की ओर से भी धन्यवाद दिया और एमिरेट्स एयरलाइंस व फ्रंटलाइन वर्कर्स की सराहना की.

ख़बरें फटाफट

बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान थे विवेक ओबेरॉय

नई दिल्ली: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में भारी तनाव है. भयानक माहौल के बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सुरक्षित रूप से दुबई वापस लौट आए हैं. उन्होंने वतन वापसी पर राहत की सांस लेते हुए यूएई सरकार और वहां के प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. विवेक ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से वहां की लीडरशिप ने शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखा, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि यूएई उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि घर जैसा है. विवेक ओबेरॉय के मुताबिक, जब दुनिया के इस हिस्से में हालात नाजुक थे, तब वहां के अधिकारियों ने जिस मजबूती और धैर्य से काम लिया, उसी की वजह से लाखों लोग आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

विवेक ओबेरॉय ने अपनी फ्लाइट के अनुभव को बयां करते हुए बताया कि सफर के दौरान उनके मन में सिर्फ अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा के ख्याल चल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘जब मैं प्लेन में बैठकर दुबई लौट रहा था, तो मेरा दिल बहुत तेजी से धड़क रहा था. मुझे अपने बच्चों की बहुत चिंता हो रही थी और मन में बस यही था कि कब जल्दी से घर पहुंचकर उन्हें गले लगाऊं.’ विवेक ने यह भी गौर किया कि उस फ्लाइट में बैठे हर मुसाफिर की आंखों में एक अलग डर और अपनी-अपनी कहानी थी. उन्होंने यूएई की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक ऐसा साझा घर है, जहां 200 से ज्यादा देशों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और ऐसे तनावपूर्ण समय में अपनों से दूर रहना किसी के लिए भी बहुत भारी पड़ता है.





Source link

Exit mobile version