‘मैं हमेशा तुम्हें चुनूंगा’, तिहाड़ जेल से फिर वायरल हुआ सुकेश चंद्रशेखर का खत, जैकलीन पर फिर लुटाया प्यार

‘मैं हमेशा तुम्हें चुनूंगा’, तिहाड़ जेल से फिर वायरल हुआ सुकेश चंद्रशेखर का खत, जैकलीन पर फिर लुटाया प्यार


Last Updated:

सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर तिहाड़ जेल से जैकलीन फर्नांडिस के नाम इमोशनल लेटर लिखा है. इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर लिखे गए इस खत में उसने अपने प्यार, तड़प और पेरिस में लगवाए ‘लव लॉक’ का जिक्र किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

'मैं हमेशा तुम्हें चुनूंगा', तिहाड़ जेल से फिर वायरल हुआ सुकेश चंद्रशेखर का खतZoom

पेरिस में लगवाया ‘लव लॉक’

नई दिल्ली. देश के चर्चित ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर अपने लेटर को लेकर चर्चा में हैं. तिहाड़ जेल में बंद सुकेश ने अपने जन्मदिन के मौके पर जैकलीन फर्नांडिस के नाम एक लंबा और इमोशनल खत लिखा है, जो अब वायरल हो रहा है.

सुकेश ने अपने लेटर में लिखा कि इस खास दिन पर उसे सबसे ज्यादा जैकलीन की कमी महसूस हो रही है. उसने कहा कि जहां लोग अपने जन्मदिन पर जश्न मनाते हैं, वहीं वो सिर्फ जैकलीन को याद कर रहा है. उसने उनकी आवाज, मुस्कान और साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपने जज्बात जाहिर किए.
सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन पर प्यार लुटाते हैं. जेल से वह एक्ट्रेस के नाम पहले भी खत लिख चुके हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्यार को लेटर में अनोखे तरीके से दर्शाया है. उन्होंने इसमें कहा है कि चाहे दुनिया कुछ भी कहे, वक्त कुछ भी करे, मैं हमेशा तुम्हें ही चुनूंगा, क्योंकि मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं. मुझे उम्मीद है तुम भी मेरी फीलिंग्स जानती हों, मैं तुम्हें पागलों की तरह मिस कर रहा हूं.

जैकलीन को लेकर जताई चिंता

लेटर में लुटाया जैकलीन पर प्यार

इस बार सुकेश ने एक अलग ही तरीका अपनाया. उसने बताया कि उसने पेरिस के एक मशहूर ब्रिज पर ‘लव लॉक’ लगवाया है, जिस पर ‘जैकी और शेखर’ लिखा है. उसका कहना है कि उस ताले की चाबी नदी में फेंक दी गई है, ताकि वो हमेशा के लिए बंद रहे, ठीक वैसे ही जैसे उसका दिल सिर्फ जैकलीन के लिए है.

बता दें कि सुकेश ने अपने इस कदम को जन्मदिन का खास तोहफा बताया और कहा कि ये उनके रिश्ते का प्रतीक है, जिसे कोई भी हालात नहीं तोड़ सकते.लेटर के आखिर में उसने एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा कि वो हमेशा जैकलीन को ही चुनेगा और उससे बेहद प्यार करता है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुकेश कई बार जैकलीन के नाम लेटर लिख चुका है, जो हर बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *