Last Updated:
कन्नड़ एक्ट्रेस रम्या पर सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने और अश्लील कमेंट करने वालों पर सीसीबी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. इस मामले में 14 गिरफ्तारियों और चार्जशीट के बाद अब पुलिस के रडार पर बाकी बचे 29 आरोपी हैं. इन फरार ट्रोलर्स को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो सेलिब्रिटीज को ऑनलाइन निशाना बनाते हैं. रम्या ने भी साफ कर दिया है कि वे इस कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगी.
रम्या ने हाल ही में कोर्ट में दर्ज कराया अपना बयान.
नई दिल्ली. कन्नड़ अभिनेत्री रम्या को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने और अश्लील कमेंट करने का मामला गरमा गया है. इस केस में सीसीबी पुलिस पहले ही 14 आरोपियों को दबोचकर उनके खिलाफ चार्जशीट पेश कर चुकी है. हालांकि, जांच यहीं नहीं रुकी है; अब पुलिस की रडार पर बाकी बचे 29 आरोपी हैं. इन फरार ट्रोलर्स की गिरफ्तारी के लिए सीसीबी ने चारों तरफ जाल बिछा दिया है. अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि वे ऑनलाइन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ पीछे नहीं हटेंगी.
दरअसल, अश्लील कमेंट के इस मामले में कुल 43 आरोपियों में से 14 को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की थी. बाकी 29 आरोपियों के खिलाफ एब्सकॉनडिंग चार्जशीट दाखिल की गई थी. इसके बाद एसीजेएम कोर्ट ने बाकी आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए थे. इसी के तहत पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.
क्या है पूरा मामला
14 आरोपियों की चार्टशीट दाखिल
बेंगलुरु, मैसूरु, हावेरी, चिकमंगलूर समेत कई जगहों पर आरोपियों की तलाश की गई. अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. फिलहाल मामला ट्रायल प्रोसेस में है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है.
रम्या ने दर्ज कराया अपना बयान
रम्या ने हाल ही में बेंगलुरू की एक अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि एक्टर दर्शन की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ बोलने पर कुछ लोग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं. अदालत में हुई इस सुनवाई के दौरान जज ने बंद कमरे में एक्ट्रेस का बयान सुना. इस मामले में कुल 12 आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे. रम्या का कहना है कि सोशल मीडिया पर असभ्य भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ उन्होंने यह कानूनी लड़ाई छेड़ी है ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा न हो.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

