Last Updated:
With Raja Shivaji promising to bring the warrior king’s life to the big screen in a grand, pan-India format, these films offer the perfect cinematic build-up.
‘राजा शिवाजी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रितेश देशमुख की यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी और उनके गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने वाली है. ऐसे में अगर आप इस कहानी को और गहराई से समझना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी फिल्में हैं जो शिवाजी महाराज के दौर, उनके युद्धों और उनकी विरासत को पहले ही शानदार तरीके से दिखा चुकी हैं.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ काफी समय से चर्चा में है.उनकी ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मराठा इतिहास पर बनी फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमें हैं. ये फिल्म शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है.पहले भी इस तरह की कई फिल्में बनाई जा चुकी है.
इनमें पहली है, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ रिलीज के पहले से ही ये फिल्म काफी चर्चा में थी. फिल्म में विक्की ने संभाजी महाराज का रोल निभाया था.फिल्म में उनके साहस और बलिदान को दिखाया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म में विक्की की एक्टिगं की भी लोगों ने काफी तारीफ की थी. ये फिल्म हमेशा विक्की के करियर की खास फिल्मों में से एक रहेगी. फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
एक है, अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की तानाजी. द अनसंग वॉरियर . अजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार भी काफी खास तरीके से दिखाया गया था.
फिल्म हर हर महादेव पावनखिंड की लड़ाई पर आधारित एक मराठी फिल्म है. फिल्म बाजी प्रभु देशपांडे की वीरता और मराठा सेना की बहादुरी को दिखाया गया है.एक्शन और इतिहास पसंद करने वालों के लिए ये अच्छी फिल्म है.
छत्रपति शिवाजी, ये एक पुरानी लेकिन अहम फिल्म है,जिसमें शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की कहानी दिखाई गई है. इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए ये फिल्म खास है.
अगली फिल्म है, फत्तेशिकस्त. इस फिल्म में पुणे में शाइस्ता खान पर हुए आक्रमण की कहानी को बयां किया गया है. शिवाजी महाराज की रणनीति और समझदारी इस फिल्म की जान बनी थी
आखिरी फिल्म है, पावनखिंड. बाजी प्रभु देशपांडे की वीरता और उनके बलिदान पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म मं शिवाजी महाराज कैसे अपने दुश्मनों से बचकर निकले ये दिखाया गया था.

