Last Updated:
रश्मिका मंदाना अपनी खास अदाओं और स्क्रीन पर जादुई आकर्षण के साथ हमेशा लोगों का दिल जीतती आई हैं और देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. रश्मिका ने पिछले कुछ सालों में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं और बड़ी फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन आने वाले सालों में उनके पास और भी बड़ी फिल्में हैं.
रश्मिका मंदाना अभी 29 साल की हैं. रश्मिका ने 26 फरवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और स्टार विजय देवरकोंडा से शादी की. शादी तुरंत बाद उनकी आने वाली फिल्म ‘राणाबाली’ से दोनों का रोमांटिक गाना रिलीज किया गया. शादी के बाद रश्मिका की विजय संग यह पहली फिल्म होगी. यहां हम आपको रश्मिका आने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये सभी फिल्में पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होंगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
राणाबाली: इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अपने असली जीवन के पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी. विजय फिल्म में टाइटल रोल राणाबली निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी 18वीं सदी में सेट है और एक निडर स्वतंत्रता सेनानी की कहानी दिखाती है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ता है. रश्मिका जयम्मा का किरदार निभा रही हैं, जो राणाबाली की पत्नी है. यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मैसा: ‘मैसा’ एक मच अवेटेड तेलुगू एक्शन ड्रामा है, जिसमें रश्मिका मंदाना एक दमदार और साहसी किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह कहानी के सेंटर में हैं. रश्मिका एक गोंड महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मजबूत और जुझारू है. फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. पिछले साल इस फिल्म के रश्मिका ने पोस्टर्स शेयर किए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पुष्पा 3: द रैम्पेज: ब्लॉकबस्टर पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त’पुष्पा 3: द रैम्पेज’ है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. रश्मिका मंदाना फिर से श्रीवल्ली के किरदार में लौट रही हैं और अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी, जो तीसरी बार पुष्पा का आइकॉनिक रोल निभा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
कॉकटेल 2: ‘कॉकटेल 2’ एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं और शाहिद कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं. यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
AA22xA6: AA22xA6 एक तेलुगू साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं. इसमें अल्लू अर्जुन एक दिव्य योद्धा का किरदार निभा रहे हैं, जो ब्रह्मांड को बचाने के मिशन पर निकलता है. फिल्म में दीपिका पादुको भी हैं. साथ ही अनुष्का शर्मा के होने के कयास हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
एनिमल पार्क: यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ का सीक्वल है, जो 2027 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर दो हमशक्ल किरदारों में नजर आएंगे, जिनके बीच जबरदस्त टकराव होगा. रश्मिका मंदाना फिर से गीतांजलि का किरदार निभाएंगी, जो रणविजय सिंह की पत्नी है, और इस बार उनकी भूमिका कहानी में और भी अहम होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
रश्मिका मंदाना फिलहाल पति विजय देवरकोंडा संग अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं. वह लगातार अपनी शादी की अनदेखीं तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं और खुशी जता रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

