Last Updated:
रणबीर कपूर काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. लेकिन अब इस फिल्म से उनका टीजर वीडियो लीक हो गया है. लेकिन वीडियो का सच क्या है आइए बताते हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में है. कल फिल्म का टीजर वीडियो भी सामने आने वाला है. लेकिन इससे पहले फिल्म का टीजर वीडियो लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो ने हलचल मचा दी है.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. लेकिन एक दिन पहले ही कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर वीडियो लीक हो गया है.

