Site icon Aaj Ki Baat

‘रूप दी रानी’ गाने पर आयुष्मान की मस्ती, कभी भाई संग बचपन में किया था डांस, वीडियो वायरल

‘रूप दी रानी’ गाने पर आयुष्मान की मस्ती, कभी भाई संग बचपन में किया था डांस, वीडियो वायरल

होमवीडियोमनोरंजन

‘रूप दी रानी’ गाने पर आयुष्मान की मस्ती, कभी भाई संग बचपन में किया था डांस, वीडियो वायरल

X

‘रूप दी रानी’ गाने पर आयुष्मान की मस्ती, कभी भाई संग बचपन में किया था डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना के लिए उनकी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ कुछ ज्यादा ही खास हो गई है. फिल्म का नया गाना ‘रूप दी रानी’ दरअसल एक पुराने हिट गाने का रीमेक है, जिससे आयुष्मान की बचपन की यादें जुड़ी हैं. आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और उनके भाई अपारशक्ति लॉकडाउन के दौरान इस गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि 90 के दशक में जब वे बच्चे थे, तब अपने चाचा की शादी में उन्होंने इसी गाने पर जमकर डांस किया था. आयुष्मान का कहना है कि जिंदगी वाकई एक गोल चक्कर की तरह है. उन्होंने जिस गाने पर बचपन में डांस किया, आज 2026 में उसी के नए वर्जन पर वह बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. 15 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आयुष्मान ‘प्रजापति पांडे’ बनकर तीन हीरोइनों के बीच उलझते दिखेंगे. फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Exit mobile version