Last Updated:
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने पूरी तरह राजनीति में कदम रख लिया है. हाल में दो जगह से नॉमिनेशन के बाद से वह जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लग गए हैं. एक दिन पहले उन्होंने पुडुचेरी में चुनावी रैली की. इस दौरान वह अपने सिक्योरिटी गार्ड पर भड़क गए. गार्ड जब उनका रास्ता क्लियर कर रहा था, तब उसने एक बुजुर्ग आदमी को धक्का दिया.

थलापति विजय चुनाव प्रचार करते हुए. (फोटो साभारः एक्स @VijayFansTrends)
मुंबई. थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं. उन्होंने पेरंबूर और त्रिची से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. इसके बाद से वह लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. उनकी रैली के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कभी उनकी आलोचना हो रही है, तो कभी तारीफ हो रही है. थलापति ने एक दिन पहले पुडुचेरी में रैली की. इस दौरान वह अपने सिक्योरिटी गार्ड पर भड़क गए. दरअसल, इस गार्ड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दिया गया. वायरल वीडियो में उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में थालपति विजय अपने गाड़ी से समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे. तभी उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उनका रास्ता साफ करने के लिए भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति पीछे की तरफ धक्का दिया. विजय को गार्ड की बिल्कुल पसंद नहीं आई. जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, विजय नाराज दिखे और सुरक्षा कर्मियों को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई.
थलापति विजय के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन दिए. कई लोगों ने विजय की संवेदनशीलता की तारीफ की और इसे जनता से उनके जुड़ाव का उदाहरण बताया. लोगों ने कहा, ‘थलापति की अपने लोगों के लिए चिंता कभी कम नहीं होता’ और ‘बेहतरीन लीडरशिप क्वैलिटी गुण’ फैंस ने इस पल को उनके बदलते राजनीतिक छवि का संकेत बताया.