वजन कम करना है या ब्लड शुगर कंट्रोल? कच्चा केला है सोल्यूशन, जानिए 5 चौंकाने वाले फायदे

वजन कम करना है या ब्लड शुगर कंट्रोल? कच्चा केला है सोल्यूशन, जानिए 5 चौंकाने वाले फायदे


Last Updated:

अक्सर लोग पके केले को ही सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं, लेकिन कच्चा केला भी पोषण के मामले में किसी से कम नहीं है. यह फाइबर, विटामिन, मिनरल और रेजिस्टेंट स्टार्च से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. सही तरीके से डाइट में शामिल करने पर कच्चा केला पाचन से लेकर दिल और इम्यून सिस्टम तक को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है.

पाचन तंत्र

कच्चा केला पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है. इसमें मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च और घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई में मदद करते हैं. इससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट लंबे समय तक हल्का महसूस करता है. नियमित रूप से कच्चा केला खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं, बशर्ते इसका सही तरीके से सेवन किया जाए.

डायबिटीज कंट्रोल

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, शुगर के मरीजों के लिए कच्चा केला काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद स्टार्च धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदलता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसी कारण यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.

वजन घटाना

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कच्चा केला आपकी डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है. फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इस तरह यह ओवरईटिंग को रोककर वजन घटाने में मदद कर सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल की सेहत

कच्चे केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. नियमित और सही तरीके से कच्चा केला खाने से हार्ट को मजबूत रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायता मिल सकती है.

हड्डियां मजबूत

कच्चा केला हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह मांसपेशियों की कमजोरी को कम करने में भी सहायक होता है, जिससे शरीर अधिक एक्टिव और ताकतवर बना रहता है.

आंतों में लाभ

कच्चा केला आंतों के लिए भी एक तरह से नेचुरल सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है. इस तरह यह आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

स्वाद और सेहत

कच्चे केले से बनी सब्जी, चिप्स या अन्य डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं. इसके कोफ्ते और उनसे बनने वाली सब्जी भी बेहद लाजवाब होती है. यह पाचन सुधारने से लेकर दिल और हड्डियों को मजबूत बनाने तक कई तरह के फायदे दे सकता है. अगर इसे संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *