Last Updated:
60-70 के दशक का वो एक्टर,जिसने भिखारी के रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन देखते ही देखते टैलेंट के दम पर सुपरस्टार बन गया. वहीदा रहमान के लिए तो इस एक्टर ने बड़ी कुर्बानी दी थी. हर रोल में फूंक देता था जान.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया का वो सितारा जिसने अपने करियर की शुरुआत साल 1956 की फिल्म ‘गंगू तेली’ से की थी. फिल्म में छोटा सा रोल निभाया. बाद में साल 1957 में आई ‘फैशन’ में भिखारी के रोल से मिली पहचान.लेकिन एक फिल्म से तो इन्हें नई पहचान ही मिल गई थी. (तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है.)

एक्टिंग की दुनिया वो नामचीन शख्स और एक्टिंग का मसीहा कहे जाने वाला स्टार कोई और नहीं मनोज कुमार थे. हिंदी सिनेमा में उन्होंने हर तरह के रोल निभाए और लोगों का दिल जीता.फिल्म ‘वो कौन थी?’ में तो उन्होंने अपने रोल से खुद को स्थापित सितारा बना दिया.

एक्टर होने के साथ-साथ मनोज कुमार एक बेहतरीन फिल्मकार भी थे. वहीदा रहमान और मनोज कुमार ने तो कई फिल्मों में साथ काम किया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों अच्छे दोस्त भी थे. एक फिल्म के लिए तो मनोज कुमार ने एक्ट्रेस के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोग जानते हैं कि महानायक अमिताभ बच्चन को वहीदा रहमान पर जबरदस्त क्रश था. अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन कई बार ऐसा अहसास करा चुके थे कि वह वहीदा रहमान की एक्टिंग और पर्सनैलिटी से बेहद प्रभावित थे. अमिताभ के लिए वहीदा सिर्फ एक खूबसूरत अभिनेत्री नहीं, बल्कि परफेक्शन की मिसाल थीं.

साल 1965 में उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई ‘शहीद’. उनकी इस फिल्म को प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी सराहा था. इसके बाद उनके कहने पर ही मनोज कुमार ने साल 1967 में कालजयी फिल्म ‘उपकार’ बनाई थी.

फिल्म ‘उपकार’ लोगों ने इतनी पसंद की थी, कि इस फिल्म के बाद उनको नई पहचान दे दी गई थी. मनोज कुमार ने इस फिल्म में काम भी किया और एक्टिंग भी की थी. इस फिल्म के बाद ही उन्हें ‘भारत कुमार’ कहकर पुकारा जाने लगा था. क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया जो किसान भी था और सैनिक भी.

मनोज कुमार ने जो साल 1967 में फिल्म ‘उपकार’ बनाई थी. इस फिल्म में उन्होंने प्राण को ‘मलंग चाचा’ के रोल में कास्ट किया था. इस फिल्म के बाद विलेन बने प्राण की पूरी इमेज ही बदल गई थी. फिल्म में प्राण का रोल लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इसके बाद साल 1981 में आई उनकी फिल्म क्रांति. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. उनकी ये फिल्म 96 दिन तक हाउसफुल रही थी.

इतना ही नहीं, जिस दौर में अमिताभ बच्चन संघर्ष कर रहे थे, उस दौर में मनोज कुमार ने साल 1974 में आई फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में अमिताभ बच्चन को एक बड़ा रोल दिया था. ये फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए काफी मददगार साबित हुई थी.