![]()
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के.शिवकुमार ने भी रिसेप्शन में पहुंचकर न्यूलीवेड को गुलदस्ता दिया। विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है।
26 फरवरी को उदयपुर में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर के ममेंटोज एकाया रिसोर्ट में हुई। इस इंटिमेट वेडिंग में महज 250 करीबी ही शामिल हुए थे। कपल ने शादी में नो फोन पॉलिसी रखी थी। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की मिनट-टु-मिनट अपडेट जानने के लिए लाइव व्लॉग से गुजर जाइए-
Source link
विजय-रश्मिका का हैदराबाद में रिसेप्शन:ट्रेडिशनल लुक में दिखीं पुष्पा फिल्म की हीरोइन; कर्नाटक डिप्टी CM समेत कई सेलेब्स पहुंचे