Last Updated:
वो बेबाक अदाकारा, जिसके आते ही थिएटर सीटियों और तालियों से गड़गड़ा उठते थे. लंबे कद काठी वाली हसीना ने करियर में कभी ऋषि कपूर के साथ किसी फिल्म में रोमांस नहीं किया. लेकिन जैसे ही शशि कपूर के साथ आई तो बोल्डनेस की सारी हदें पार कर डाली.
नई दिल्ली. 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक थी ये हसीना. जिसके आते ही मुमताज जैसी एक्ट्रेस का स्टारडम भी डगमगाने लगा था. जब इडंस्ट्री की एक्ट्रेस एक सीमित किरदारों तक बंधी रहती थीं, तब इस एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस रोल से इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को अलग पहचान दिलाई थी.
वो बला की खूबसूरत हसीना कोई और नहीं जीनत अमान हैं. जीनत अमान ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन लोगों के जहन में जो आज भी बसे हैं, वो है उनके वो रोल जिनमें उन्होंने बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था.
राज कपूर की फिल्मों में यूं तो एक्ट्रेस को एक अलग ही तरह से प्रेजेंट किया जाता था. लेकिन साल 1978 में जब वह फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’लेकर आए तो लोगों के लिए वो चौंकाने वाला मंजर था,जब उन्होंने पहली बार पर्दे पर रूपा को देखा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान नजर आए थे. फिल्म में जीनत ने रूपा का किरदार निभाया था. इस फिल्म के एक गाने में जीनत ने ऐसे सीन दिए थे कि लोगों ने दांतों तले उंगलिया दबा ली थी.रूपा के किरदार पर उस वक्त लोगों सवाल भी खूब उठाए थे.
फिल्म में राज कपूर ने अपने शशि कपूर को कास्ट किया था. फिल्म में उनकी हीरोइन बनी थी जीनत अमान फिल्म में कई ऐसे बोल्ड सीन फिल्माए गए थे, जिन्हें देखकर लोगों ने अपनी आंखें बंद कर ली थी.
‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के कई गाने ऐसे हैं, जिनमें ठूस ठूस कर बोल्ड सीन भरे गए हैं. जीनत अमान ने अपने करियर में ज्यादातर इसी तरह के रोल निभाए हैं. उनके इंडस्ट्री में आने से पहले मुमताज का सिक्का चलता था.लेकिन जीनत के आते ही उनका स्टारडम भी फीका पड़ गया था.
जीनत अमान ने अपने करियर में हर बड़े स्टार संग काम किया है. विनोद खन्ना के साथ उन्होंने कुर्बानी, दौलत और हंगामा में काम किया था. ऐसे कई स्टार हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया. लेकिन ऋषि कपूर के साथ वह पर्दे पर कभी बतौर लीड हीरोइन रोमांस नहीं कर पाई थी.
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म हम किसी से कम नहीं में दोनों साथ दिखे. लेकिन फिल्म में कहीं भी ऐसा कोई भी सीन नहीं था, जिसमें उन्हें एक साथ खड़े हुए देखा गया हो. क्योंकि जीनत उनसे मैच्योर थीं और हाइट में भी उनसे बड़ी लगती थीं, तो दोनों ने बतौर लीड हीरो और हीरोइन कभी पर्दे पर रोमांस नहीं किया.

