Last Updated:
सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार इसका पांचवा सीजन आ रहा है. फैंस इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस बार खास बदलाव ये है कि ‘अन्नू’ के किरदार में नजर आने वाले वैभव राज गुप्ता की जगह अब अनंत जोशी नजर आएंगे.
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली. ‘गुल्लक’ उन चुनिंदा वेब सीरीज में से एक है, जिसने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है. इसी सीरीज के हर सीजन पर लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है. अब पांचवें सीजन पर लोगों की नजरें टिकी है. इस बार सीजन में एक बड़ा बदलाव किया है.
‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का भले ही अभी ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. सीरीज में मिश्रा जी के बेटे के रोल में बड़ा बदलाव हुआ है. अब तक ‘अन्नू’ के किरदार में नजर आने वाले वैभव राज गुप्ता इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह अब अनंत वी जोशी को कास्ट किया गया है. लेकिन क्या वह इस सीजन की कमान संभाल पाएंगे.
वैभव राज गुप्ता का हुआ पत्ता साफ
‘गुल्लक’ उन चुनिंदा वेब सीरीज में से एक है, जो बिना किसी शोर शराबे, बिना किसी ट्विस्ट और ग्लैमर के बिना ही अपनी जगह बनाने में कामयाब साबित हुई थी. इस सीरीज पर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया. मिश्रा परिवार की जिंदगी के छोटे-छोटे झगड़े, इमोशनल मोमेंट्स इस शो की ताकत रहे हैं. लेकिन इस बार ‘अन्नू’ के रोल से वैभव का पत्ता साफ हो गया है. इस बार इस रोल में अनंत जोशी नजर आएंगे.
वैभव ने जीत लिया था फैंस का दिल
क्या संभाल पाएंगे कमान?
वैभव राज गुप्ता ने इस सीरीज के चार सीजन में ‘अन्नू’ के रोल में लोगों को खूब एंटरटेन किया है. इस सीरीज में उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल देख लोग रिलेट करने लगते थे. इसी के चलते लोगों को ‘गुल्लक 5’ का भी बेसब्री से इंतजार है. लेकिन क्योंकि अब इस रोल में वैभव की जगह अनंत जोशी नजर आने वाले हैं, तो सभी के मन में ये सवाल है कि क्या अनंत सीजन 5 की कमान संभाल पाएंगे या लोगों को निराश करेंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
बता दें कि ऐसे में अनंत जोशी के ऊपर काफी प्रेशर आ गया है. अनंत भी ओटीटी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. ‘वर्जिन भास्कर’ और ‘ये काली-काली आंखें’ जैसी सीरीज में उन्होंने अपने काम से अपने एक्टिंग टैलेंट को साबित किया है. शायद यही वजह है कि ‘अन्नू’ के रोल के लिए उन्हें चुना गया है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

