‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर कंटेस्टेंट की बात सुनकर शर्म से लाल हुए अक्षय कुमार, ‘खिलाड़ी’ की हो गई बोलती बंद

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर कंटेस्टेंट की बात सुनकर शर्म से लाल हुए अक्षय कुमार, ‘खिलाड़ी’ की हो गई बोलती बंद


Last Updated:

अक्षय कुमार का रियालिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस शो के लेटेस्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट फाल्गुनी अक्षय कुमार से मजाकिया अंदाज में फ्लर्ट करते दिखती हैं. उनकी बात सुन एक्टर का चेहरा शर्म से लाल हो उठता है और वो कुछ जवाब नहीं दे पाते हैं.

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर कंटेस्टेंट की बात सुनकर शर्म से लाल हुए अक्षय कुमारZoom

अक्षय कुमार इन दिनों टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ होस्ट कर रहे हैं.

नई दिल्ली. 27 जनवरी से शुरू हुआ अभिनेता अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. शो में आम कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं. हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर-2’ की टीम भी शो में दिखाई दी, लेकिन इस दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल, शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार हमेशा की तरह कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक करते नजर आते हैं. प्रोमो में अभिनेता दो लड़कियों को गेम के नियम समझा रहे होते हैं. इसी दौरान उनकी नजर एक कंटेस्टेंट फाल्गुनी पर जाती है और वे उससे पूछते हैं कि आज वह थोड़ी उदास क्यों लग रही है.

कंटेस्टेंट ने अक्षय कुमार की कराई बोलती बंद

अक्षय के सवाल पर फाल्गुनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि वह उदास नहीं हैं, बल्कि थोड़ा खोई हुई हैं. इस पर अभिनेता तुरंत पूछते हैं कि आखिर वह कहां खोई हुई हैं. फाल्गुनी का जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

यहां देखें प्रोमो

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *