Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया है. उन्होंने सोशल मीडिाय पर आशा ताई के साथ अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की है और लिखा कि कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जैसे आपके बचपन या घर का कोई हिस्सा खो गया हो. उन्होंने कहा कि आशा की जादुई आवाज हमारे जीवन की पृष्ठभूमि का हिस्सा थी, जिसने पूरे देश के भावनात्मक परिदृश्य को आकार दिया. प्रियंका के अनुसार, भले ही आज संगीत जगत ने अपना सबसे अनमोल रत्न खो दिया है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी.
प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक.
नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा. उन्होंने बताया कि कैसे आशा ताई की जादुई आवाज ने न केवल भारतीय संगीत जगत, बल्कि कई पीढ़ियों और हमारी संस्कृति पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है. एक्ट्रेस ने उन्हें संगीत की एक ऐसी संस्था बताया जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है और उनका एक वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जो आपके बचपन, आपकी यादों, आपके घर का एक हिस्सा खोने जैसा महसूस कराते हैं. आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं. उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह हमारे जीवन की पृष्ठभूमि का हिस्सा थी. यह हमारे बड़े होने के दौरान हमारे घरों में गूंजती थी, पारिवारिक समारोहों में, दिल टूटने के पलों में, खुशी के पलों में, उन शांत और शोर भरे पलों में जो हमारे एहसास होने से पहले ही यादें बन गए.’

