शादी के बाद बीमारी का सच और ससुराल का ताना, ‘तुलसी विवाह’ का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी भोजपुरी फिल्म की कहानी

शादी के बाद बीमारी का सच और ससुराल का ताना, ‘तुलसी विवाह’ का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी भोजपुरी फिल्म की कहानी


Last Updated:

भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली एक्ट्रेस संजना पांडे एक बार फिर अपनी संजीदा एक्टिंग से दर्शकों को भावुक करने आ रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म तुलसी विवाह का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो एक ऐसी महिला की कहानी है जो शादी के तुरंत बाद कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ जाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ससुराल के तानों और बीमारी के दर्द के बीच एक पति अपनी पत्नी की ढाल बनकर खड़ा रहता है. पारिवारिक रिश्तों और जज्बातों से भरी यह फिल्म वाकई दिल छू लेने वाली है.

ख़बरें फटाफट

'तुलसी विवाह' का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी भोजपुरी फिल्म की कहानीZoom

भोजपुरी फिल्म तुलसी विवाह में संजना पांडे ने निभाया लीड रोल.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस संजना पांडे एक बार फिर एक दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म तुलसी विवाह लेकर आ रही हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का 4 मिनट 5 सेकंड का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझते हुए भी हार नहीं मानती और अपने परिवार को संभालती है. ट्रेलर में तुलसी और उसके पति के संघर्ष और अटूट प्रेम को बखूबी दिखाया गया है. भावनाओं से भरी यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल कर देने वाली है.

ट्रेलर की शुरुआत तुलसी नाम की एक साधारण लड़की से होती है, जिसका किरदार संजना पांडे निभा रही हैं. कहानी के प्रारंभ में, तुलसी को देखने आए वर पक्ष के लोग उसे पसंद कर लेते हैं और ‘रोका’ की रस्म संपन्न होती है. इसके पश्चात विवाह की तैयारियां आरंभ हो जाती हैं, किंतु इसी बीच परिजनों को तुलसी के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलता है. इस विषम परिस्थिति में तुलसी की चाची इस बात को गोपनीय रखने की सलाह देती हैं.

क्या है ‘तुसली विवाह’ के ट्रेलर में?

विवाह के बाद जब तुलसी अपने ससुराल पहुंचती है, तो ससुराल पक्ष को उसकी बीमारी का पता चलता है. वे इसे छल मानकर तुलसी को घर से निकालने की बात करने लगते हैं. इस मुश्किल वक्त में तुलसी का पति उसका साथ देता है और इलाज शुरू करवाता है. हालांकि, इस संघर्षपूर्ण समय में सहायता के लिए कोई भी आगे नहीं आता, जिससे दोनों बहुत परेशान हो जाते हैं.

मंजुल ठाकुर ने किया फिल्म का डायरेक्शन

ट्रेलर के अंत में तुलसी अपने इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जाती दिखाई देती है. यह दृश्य फिल्म की भावुकता को और बढ़ा देता है. मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह व मंजुल ठाकुर हैं

‘तुलसी विवाह’ की स्टार कास्ट

फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है. इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है. इसमें संजना पांडे के अलावा, गोलू तिवारी, संजय पांडेय, कंचन मिश्रा, आलोक सिंह, प्रकाश जैस, निशा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, और श्वेता कुमारी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *