Site icon Aaj Ki Baat

शाहिद कपूर-आलिया भट्ट का सुपरहिट गाना, पंजाबी कविता से किया रीक्रिएट, बना दिया कालजयी

शाहिद कपूर-आलिया भट्ट का सुपरहिट गाना, पंजाबी कविता से किया रीक्रिएट, बना दिया कालजयी


 

नई दिल्ली: महान पंजाबी कवि शिव कुमार बटालवी की खूबसूरत कविता से प्रेरित होकर एक गाना फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए क्रिएट किया गया था, जो मॉडर्न भारतीय संगीत और पंजाबी सूफी कविता का खूबसूरत मेल है. शिव कुमार बटालवी को ‘बिरहा का सुल्तान’ कहा जाता है. उनके शब्दों में जो दर्द और तलाश, प्रेम की गहराई बयां होती है, वह गाने की रूह है. गाने में एक ऐसी लड़की (कुडी) की कहानी बयां हुई है जो कहीं खो गई है. यहां ‘खो जाने’ का मतलब केवल शारीरिक रूप से गायब होना नहीं है, बल्कि अपनी पहचान, अपनी मासूमियत या अपने वजूद को तलाशना है. अमित त्रिवेदी का संगीत और शाहिद माल्या की आवाज इस गाने को एक जादुई गहराई देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version