Site icon Aaj Ki Baat

‘शिव अपने साथ ले चलो’, 30 साल की एक्ट्रेस का निधन के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, बी प्राक के गाने पर बनाई थी रील

‘शिव अपने साथ ले चलो’, 30 साल की एक्ट्रेस का निधन के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, बी प्राक के गाने पर बनाई थी रील


Last Updated:

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उनकी अचानक मौत की खबर के साथ ही उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दिव्यांका का निधन मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को हुआ.

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही को गाजियाबाद स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबर सामने आते ही दिव्यांका की एक पिन की गई और आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया. यह पोस्ट जून 2023 में शेयर की गई थी, जो अब वायरल हो रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

इस फोटो में दिव्यांका नीली जैकेट और मैरून रंग की पगड़ी पहने नजर आ रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “POV: शिवा मुझे अपने साथ ले चलो.” फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ‘RIP’ लिखकर अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं. उनकी मौत और इस पोस्ट के कैप्शन को लेकर लोग भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

इस पिन पोस्ट की अलावा, दिव्यांका सिरोही ने अपनी आखिरी इंस्टा पोस्ट एक महीने पहले की थी. इस पोस्ट में वह ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाला आउटफुट पहने हुए नजर आईं. वह गोल-गोल घूमती दिखती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस वीडियो पर उन्होंने बी प्राक और अफसाना खान का गाना ‘बरसामा मिला है’ लगाया हुआ था. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने नीला और सफेद दिल वाला इमोजी के साथ राधे राधे लिखा था. उनके इस पोस्ट पर बी प्राक ने भी दिल और तालियों वाले इमोजी कमेंट किए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

दिव्यांका सिरोही हरियाणवी म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं. उन्होंने 50 से ज्यादा गानों में काम किया था. उन्होंने मसूम शर्मा, केडी और अमित सैनी रोहतकिया जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया. म्यूजिक वीडियोज में उनकी स्क्रीन प्रजेंस के कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका सफर टिकटॉक से शुरू हुआ था. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था, “मुझे बचपन से एक्टिंग और डांसिंग का शौक था. मैंने दिवाली के आसपास पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर नीले सूट में टिकटॉक वीडियो बनाया था, जो मेरे एक्सप्रेशन्स की वजह से वायरल हो गया था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

दिव्यांका सिरोही का जन्म नवंबर 1996 में बुलंदशहर में हुआ था. उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और बाद में सिक्किम से एमबीए की पढ़ाई की. उन्होंने हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए अपना करियर बनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyankaasirohi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version