श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर, बयां की एक्ट्रेस की अधुरी ख्वाहिश- ‘मुझे देखकर बहुत खुश होतीं’

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर, बयां की एक्ट्रेस की अधुरी ख्वाहिश- ‘मुझे देखकर बहुत खुश होतीं’


Last Updated:

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी और सुपरस्टार श्रीदेवी की याद में एक इमोशल पोस्ट किया है. बोनी कपूर ने अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने फिट अवतार में श्रीदेवी के साथ खड़े हैं. उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी उन्हें इस रूप में देखकर बहुत खुश होतीं, क्योंकि वे हमेशा बोनी को फिट देखना चाहती थीं. जाह्नवी कपूर की मानें, तो श्रीदेवी ने उन्हें फिट रखने की काफी कोशिश की थी. यह पोस्ट बोनी और श्रीदेवी के अटूट प्यार और उनकी पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा करती है.

ख़बरें फटाफट

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर, बयां की एक्ट्रेस की अधुरी ख्वाहिशZoom

बोनी कपूर का छलका दर्द

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी और सुपरस्टार श्रीदेवी की यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल में उनकी एक पोस्ट ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एडिटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने आज के बिल्कुल फिट और बदले हुए अवतार में श्रीदेवी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

बोनी कपूर ने तस्वीर के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि श्री मुझे इस रूप में देखकर बहुत खुश होतीं.’ दरअसल, बोनी कपूर अपनी जिंदगी के ज्यादातर हिस्से में ओवरवेट रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी सेहत पर जबरदस्त काम किया है. उन्होंने न केवल काफी वजन घटाया है, बल्कि अपना हेयरस्टाइल और वार्डरोब भी पूरी तरह बदल लिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

‘श्रीदेवी को होता गर्व महसूस’
बोनी कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए भी खास है क्योंकि श्रीदेवी हमेशा से चाहती थीं कि वे अपनी फिटनेस पर ध्यान दें. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने बताया था कि जब उनकी मां श्रीदेवी साथ थीं, तो उन्होंने बोनी को वॉक पर ले जाने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए बहुत कोशिशें की थीं. हालांकि, उस वक्त श्रीदेवी की तमाम कोशिशों के बावजूद बोनी ने अपनी सेहत को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखाई थी. आज जब वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं, तो उन्हें अपनी पत्नी की कमी सबसे ज्यादा खल रही है. बोनी को लगता है कि अगर आज श्रीदेवी उनके साथ होतीं, तो उनके इस नए और हेल्दी वर्जन को देखकर सबसे ज्यादा गर्व महसूस करतीं. यह पोस्ट दिखाता है कि जाने के बाद भी श्रीदेवी की पसंद और उनकी बातें बोनी के जीवन में कितनी अहमियत रखती हैं.

(फोटो साभार: Instagram@boney.kapoor)

‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर मिले थे बोनी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. दोनों की पहली मुलाकात 1987 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद 1996 में उन्होंने शादी कर ली. उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. साल 2018 में दुबई में हुए एक दर्दनाक हादसे में श्रीदेवी के निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन बोनी आज भी उनकी यादों को जिंदा रखे हुए हैं. पिछले साल अगस्त में श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी बोनी ने साल 1990 की एक प्यारी याद शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे वे श्रीदेवी को उम्र के मामले में कॉम्प्लिमेंट देकर चिढ़ाया करते थे. बोनी कपूर की छोटी-छोटी बातें और तस्वीरें बयां करती हैं कि उनके दिल में श्रीदेवी की जगह आज भी वैसी ही है, जैसी पहली थी.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *