Site icon Aaj Ki Baat

संजय दत्त की वो बला की खूबसूरत हीरोइन, गिरफ्तार होते ही हुई खुश, जेल में काटीं रातें और फिर…

संजय दत्त की वो बला की खूबसूरत हीरोइन, गिरफ्तार होते ही हुई खुश, जेल में काटीं रातें और फिर…


Last Updated:

यह कहानी बॉलीवुड की वो उस हीरोइन की है जिसने संजय दत्त के साथ फिल्म में काम किया. पुलिस ने गिरफ्तार किया तो मन ही बहुत खुश हुई. उसे ऐसा लगा जैसे उसकी दिल की हसरत पूरी हुई हो. पूरे दो साल जेल में बिताए. जेल से बाहर आकर टीवी और रियल्टी शो में खूब नाम कमाया. आखिर वो एक्ट्रेस कौन है, आइये जानते हैं…..

बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस जेल जा चुके हैं. संजय दत्त 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में आरोपी रहे. उन पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने का भी आरोप था. संजय दत्त तो जेल गए लेकिन उनकी फिल्म की हीरोइन भी जेल जा चुकी है. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मोनिका बेदी की जिसे 2002 में पुर्तगाल में अबू सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया था. एक्ट्रेस वहां पर सना मलिक नाम से रह रही थीं. अबू सलेम और मोनिका बेदी को पुर्तगाल की एक ही जेल में अलग-अलग सेल में करीब एक साल रहे लेकिन दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ. जब दोनों को भारत डिपोर्ट किया गया तो मोनिका का मन बदल गया.

साल था 2005. 11 नवंबर को मोनिका बेदी और अबू सलेम को भारत लाया गया. मोनिका बेदी पर भारत में नया केस दर्ज हुआ. 29 सितंबर 2006 में उसे 5 साल की सजा सुनाई. हैदराबाद-भोपाल की जेल में रखा गया था. अबू सलेम से प्यार करने की कीमत मोनिका बेदी को चुकानी पड़ी. 2007 में जमानत मिली. जांच एजेंसियों को शक था कि मोनिका बेदी अबू सलेम की अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल हो सकती हैं लेकिन सबूत नहीं मिले.

18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर जिले के चाबेवल गांव में जन्मी मोनिका बेदी जब महज एक साल की थीं, तब उनका परिवार नॉर्वे शिफ्ट हो गया। वहां पिता ने कपड़ों का बिजनेस शुरू किया था. मोनिका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. मोनिका के लुक्स की तुलना एक्ट्रेस सायरा बानो से होती थी. मोनिका हर साल भारत आती थीं. 1995 में मुंबई में कथक सीखने का फैसला किया. वहीं उनकी एक रोज मनोज कुमार से मुलाकात हुई. वो फिल्म तो नहीं मिली लेकिन उन्हें दूसरी फिल्में मिलने लगीं. उनकी पहली फिल्म साउथ की ताजमहल रही. फिर उन्होंने सैफ अली खान के साथ सुरक्षा, सलमान खान के साथ जानम समझा करो और संजय दत्त के साथ जोड़ी नंबर वन जैसी कई फिल्में कीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जोड़ी नंबर वन फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी लेकिन मोनिका बेदी अबू सलेम के संपर्क में 1998 में आई थीं. शुरुआत में अर्सलान नाम से उसने एक्ट्रेस को फोन किया था. यह भी कहा था कि वो दुबई का बड़ा बिजनेसमैन है. दुबई में ईवेंट में मोनिका को परफॉर्मेंस का ऑफर दिया. मोनिका दुबई गईं. उस शख्स से मिलीं. जल्द ही दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया. अर्सलान से मिलने के लिए मोनिका दो-तीन बार दुबई भी गई थीं. इसी बीच अर्सलान ने अपना असली नाम अबू सलेम बताया लेकिन मोनिका को कोई फर्क नहीं पड़ा. वो अबू सलेम की क्राइम की दुनिया से अनजान थीं.

मोनिका को लगा कि अर्सलान बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिला सकता है. हुआ भी कुछ ऐसा ही. अबू सलेम ने प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल पर दबाव डालकर मोनिका को करीब आठ-नौ फिल्मों में काम दिलवाया. मुकेश दुग्गल 90 के दशक के जाने माने फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने ‘दिल का क्या कसूर’, ‘खिलौना’, ‘साथी’ और ‘फतेह’ जैसी फिल्में बनाई थी. मुकेश दुग्गल की 1997 में हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर अबू सलीम ने दावा किया था कि मुकेश दुग्गल की हत्या छोटा राजन ने की है. मोनिका बेदी का एक्टिंग स्किल उतना अच्छा नहीं था, बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बात फैल गई कि एक्ट्रेस अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हैं. ऐसे में काम मिलना बंद हो गया.

जब तक मोनिका को डी-कंपनी के बारे में पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वापसी के सारे रास्ते बंद हो चुके थे. वो अबू सलेम को दिल दे बैठी थीं. दोनों की मुलाकातें विदेशों में होने लगीं. मोनिका बेदी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे जब इस बात का एहसास हुआ कि अबू सलेम कोई प्रभावशाली व्यक्ति है. उसके आसपास हमेशा गार्ड रहते थे तो अजीब लगा. उसने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया. मुझे सिर्फ इतना पता था कि वह शादीशुदा है और तलाक की प्रोसेस चल रही है. मैं अमेरिका में उसके साथ एक साल से ज्यादा रही. वह बुरा इंसान नहीं था, पर उसकी सोच अलग थी. वह हर चीज अपने तरीके से चाहता था. उसका स्वभाव चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो गया था. मुझे समझ में आ गया कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने थे. मैं अपने पेशे में वापस लौटना चाहती थी, लेकिन उसने इजाजत नहीं दी. उसे डर था कि मेरे जरिए उसका ठिकाना पता चल जाएगा.’

मोनिका ने उसी इंटरव्यू में बताया था कि कई बार मैं उससे दूर भागकर कुछ दिनों के लिए होटल में रही, फिर वह मुझे वापस ले आता. वह फोन पर रोता और कहता कि सब कुछ छोड़कर आम जिंदगी जीना चाहता है. यह मजबूरी, डर और प्यार, सबका मिला-जुला असर था, जिसकी वजह से मैं उसके साथ रही. मैं उससे प्यार भी करती थी. और मुझे समझ नहीं आता था कि जाऊं तो जाऊं कहां. लोगों को लगता था कि उसके पास बहुत पैसा है, इसलिए मैं राजकुमारी जैसी जिंदगी जी रही हूं लेकिन मैंने सिर्फ मुश्किलें और संघर्ष ही देखे. मैं उसके लिए खाना बनाती, सफाई करती और कपड़े धोती थी. खाना बनाना भी मैंने उसी से सीखा.’

मोनिका बेदी ने ये भी कहा कि जब उनकी पुर्तगाल में गिरफ्तारी हुई, तो वो इससे बहुत खुश थीं. उन्हें आखिरकार भारत लौटने का एक रास्ता दिख रहा था. मैंने उसे चिट्ठियों के जरिए साफ कह दिया कि मैं अब यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ा सकती. उसने जवाब में लिखा कि तुम मुझे इस मोड़ पर छोड़ नहीं सकती. जब मैंने अपने माता-पिता को नॉर्वे से पुर्तगाल सिर्फ मुझसे मिलने के लिए आते देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने उनके साथ क्या किया? जब जमानत मिलने के बाद परिजनों से मिली तो अहसास हुआ कि वो परिवार के लिए बोझ बन गई हैं. मुंबई में रहकर काम ढूंढा. साल 2008 में मोनिका बेदी को रियलिटी शो बिग बॉस 2 का ऑफर मिला. मोनिका बेदी की शो में को-कंटेस्टेंट राहुल महाजन से बढ़ती नजदीकियां काफी सुर्खियों में रहीं. अबू सलेम परेशान हो गया. उसने पेशी से निकलते समय दावा किया था कि मोनिका बेदी उसकी पत्नी हैं.

मोनिका बेदी ने बिग बॉस 2 के बाद झलक दिखला जा, राज पिछले जनम का, दिल जीतेंगी देसी गर्ल-1 जैसे कई रियलिटी शोज में काम किया. उन्होंने टीवी शो सरस्वतीचंद में नेगेटिव रोल में काम किया. इस शो के निर्माता संजयलीला भंसाली थे. टीवी शो बंधन में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने पंजाबी, बंगाली और नेपाली फिल्मों में भी कई रोल किए लेकिन अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं मिली. इधर, अबू सलेम ने 2014 में अबू सलेम ने ट्रेन में एक लड़की से शादी कर ली. ट्रेन में कुछ घंटों की मुलाकात के बाद वहीं निकाह कर लिया. काजी ने फोन में ही निकाह पढ़वाया था. इससे पहले अबू सलेम ने 1991 में समायरा जुमानी से पहली शादी की थी. बू सलेम फिलहाल नासिक की सेंट्रल जेल में है. इधर, मोनिका बेदी ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें रिश्ते और प्यार से डर लगने लगा है. वो हमेशा अकेली ही रहना चाहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version