Site icon Aaj Ki Baat

‘सनी देओल की तरह डांस करती है’, जब हसीना को सरोज खान ने सुनाई खरीखोटी, फिर मटकाई ऐसी कमर कमाई हुई 104 करोड़

‘सनी देओल की तरह डांस करती है’, जब हसीना को सरोज खान ने सुनाई खरीखोटी, फिर मटकाई ऐसी कमर कमाई हुई 104 करोड़


Last Updated:

ये उस एक्ट्रेस की कहानी है, जो बताती है कि आलोचना कभी-कभी सफलता की सीढ़ी बन जाती है. अगर इंसान ठान ले तो वह अपनी कमजोरियों को ताकत में बदल सकता है. आज वह उन कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद को साबित किया.

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में कई बार सितारों की शुरुआत आसान नहीं होती. कुछ को अपने टैलेंट को साबित करने के लिए आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है उस एक्ट्रेस की, जिसे अपने करियर के शुरुआती दौर में डांस को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी. सरोज खान अपने सख्त और अनुशासित काम करने के अंदाज के लिए जानी जाती थीं. सेट पर उनकी पकड़ इतनी मजबूत होती थी कि बड़े से बड़े स्टार भी उनकी डांट से बच नहीं पाते थे. वह परफेक्शन में यकीन रखती थीं और हर डांसर व एक्टर से वही स्तर की मेहनत चाहती थीं. श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला से लेकर करीना कपूर तक उनकी डांट से नहीं बच सकीं. लेकिन क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिसकी तुलना उन्होंने सनी देओल से कर दी थी. वो हसीना इतना सहम गई थी कि डांस फ्लोर पर उसका आत्मविश्वास पूरी तरह ढह गया था. लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो छोटे बजट की फिल्म ने जामफाड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया.

बॉलीवुड फिल्मों के बनने से रिलीज होने तक की कई कहानियां होती हैं, जिसको सुनने और पढ़ने में सिनेमाई प्रेमियों को काफी मजा आता है. साल 1995 में 3 घंटे 9 मिनट की एक फिल्म रिलीज हुई थी. यश चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया और फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा आदित्य धर ने संभाला. 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 104 करोड़ की जबरदस्त कमाई की और लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई. क्या आप अंदाजा लगा पाए. बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की.

फिल्म में यूं तो कई कलाकार थे और हर कलाकार ने इस फिल्म को खास बनाया. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, करण जौहर, अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी जैसे कई कलाकार नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के आइकॉनिक गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ की शूटिंग के दौरान सरोज खान फिल्म का एक एक्ट्रेस पर आग बबूला हो गई थीं. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बर्थडे गर्ल मंदिरा बेदी हैं. आज मंदिरा अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, यह कहानी है उस समय की जब यह मंदिरा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं. फिल्म ‘डीडीएलजे’ में उन्होंने प्रीति सिंह का छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था. उन्होंने एक बातचीत के दौरान इस एक्सपीरिंयस को शेयर किया था. उन्होंने कहा था, ‘बड़े होने के बाद भी मुझे दो चीजों से बुरे सपने आते हैं… कोरियोग्राफ किया हुआ डांस और मैथ्स का एग्जाम. इन दोनों से मुझे पसीने आ जाते हैं.’ फोटो साभार- IMDb

मंदिरा ने इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा कि ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने को सरोज खान जी कोरियोग्राफ कर रही थीं. उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम सनी देओल की तरह हो. वह कंधे हिलाते हैं और तुम भी कंधे हिलाती हो. लेकिन एक महिला और एक्ट्रेस होने के नाते तुम्हें अपने हिप्स हिलाना सीखना होगा, कमर मटकाओ.’ फाइल फोटो. 

इस घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि मैं पूरी तरह सदमे में थीं. इस ट्रॉमा के कारण वह 4 दिनों तक चले उस गाने की शूटिंग के दौरान बेहद सहमी हुई थीं. हालांकि, शूटिंग के दौरान के इस दर्द भरे अनुभव के बावजूद जब यह फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इस एक्ट्रेस की एक्टिंग और डांस को खूब पसंद किया. फोटो साभार-@mandirabedi/Instagram

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली शुरुआती फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म की कुल कमाई ने 104 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जो उस समय के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी.

मंदिरा उन हसीनाओं में से हैं, जिन्होंने टीवी, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज, क्रिकेट कमेंट्री तक में अपनी पहचान बनाई. आज वो 52 साल की उम्र में भी फिटनेस और पॉजिटिव एनर्जी का पर्याय बनी हुई हैं. उनके आत्मविश्वास, स्क्रीन प्रेजेंस और बदले हुए अंदाज ने दर्शकों का दिल जीता. फोटो साभार-@mandirabedi/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version