Last Updated:
कॉमेडियन समय रैना बीते साल शो इंडिया गॉट लेटेंट पर हुए विवाद के बाद से ही चर्चा में हैं. उन्होंने यूट्यूब से भी ब्रेक ले लिया था. अब अपने नए शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ शो से वापसी की है. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट किया और बिग बी की फिरकी ली है.

समजय रैना बिग बी के शो में बोल गए झूठ
नई दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना अब अपने नए शो शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं.उन्होंने बताया कि जब वह अमिताभ बच्चन के शो में गए थे, तो वहां भी उन्होंने बिग बी के सामने झूठ बोला था.
अपने इस शो में समय ने अमिताभ बच्चन को मजाकिया अंदाज में रोस्ट किया है, वह जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आए थे, तो उन्होंने अपनी दादी को लेकर कई बातें कहीं था कि वह बिग बी की बड़ी फैन हैं.इतना ही नहीं उन्होंने रेखा का नाम लेकर भी अमिताभ की चुटकी ली है.
अमिताभ बच्चन को बताई थी झूठी बात
अभिषेक को लेकर कसा तंज
समय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए थे, उस वक्त हॉट सीट पर बैठते ही उनके दिमाग में कई मजाकिया जोक्स भी आए कि वह वो बिग बी से पूछे कि लेकिन उन्होंने खुद पर कंट्रोल किया. अब उन्होंने बताया है कि वह चाहते थे कि वह पूछे कि सर आपने इतनी पोलियो का एड की है. फिर क्यों अपने बेटे को उसके पांव पर नहीं खड़ा कर पाए’. लेकिन उन्होंने सोचा कि इसके बाद उनकी इमेज पर क्या असर पड़ेगा, इसलिए वह पूछ नहीं पाए और उन्होंने अब ये खुलासा किया है.
बता दें कि उन्होंने कहा कि अमिताभ भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस लड़के ने क्या तीर मार दिया जो टीवी पर आ रहा है. वो ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अपने पूरे परिवार को बुलाकर कहा होगा कि रेखा..जया जया आओ,देखो. अरे ऐश्वर्या आजा अब. लेकिन जब टीवी देखा तो होगा तो …(समय रैना शॉक में जाने की और उल्टी करने की एक्टिंग करते हैं)…खून की उल्टियां करी होंगी उन्होंने यार. फिर उन्होंने कहा अमिताभ जी, मुझे माफ कर दीजिए वो रात मेरी जिंदगी की सबसे बुरी रात थी. मुझे लग रहा था कि मैंने अपने सारे कॉन्टैक्ट खो दिए हैं.’
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें