Site icon Aaj Ki Baat

समुद्र ने छीनी जिंदगी, पत्नी प्रियंका सरकार और बेटे को अकेला छोड़ गए राहुल अरुणोदय बनर्जी, टूट गई मशहूर जोड़ी

समुद्र ने छीनी जिंदगी, पत्नी प्रियंका सरकार और बेटे को अकेला छोड़ गए राहुल अरुणोदय बनर्जी, टूट गई मशहूर जोड़ी


Last Updated:

कोलकाता से हैरान कर देनी वाली खबर ने सभी को चौंका दिया है. इस दिल तोड़ने वाली खबर के जरिए लोगों को पता चला कि जाने माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान निधन हो गया है.इस खबर के बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. ‘चिरदिन तुमी जे आमार’ की जोड़ी टूट गई! राहुल अरुणोदय अपनी पत्नी प्रियंका को छोड़कर चले गए हैं पत्नी प्रियंका सरकार पल्लीश्री स्थित अभिनेता के घर पहुंचीं.

ख़बरें फटाफट

सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

नई दिल्ली. फिल्म ‘चिरदिन ही तुमि जे आमार’ से मशहूर हुई जोड़ी अब हमेशा के लिए बिछड़ गई है. अभिनेता राहुल बनर्जी का शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से निधन हो गया. एक्टर की पत्नी प्रियंका सरकार और उनके बेटे सहज पर तो इस खबर के सामने आने के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

कोलकाता से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. फिल्म चिरदिन ही तुमि जे आमार की मशहूर जोड़ी अब टूट चुकी है. अभिनेता राहुल बनर्जी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. खबर है कि शूटिंग के दौरान ही समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई.

शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

राहुल के निधन की खबर के सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. इस खबर ने उनके परिवार को तो हिलाकर रख दिया है. उस वक्त उनकी पत्नी प्रियंका सरकार अपने बेटे के साथ कोलकाता में थीं. लेकिन खबर मिलते ही वो तुरंत वहां पहुंचीं. राहुल और प्रियंका की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. दोनों पहली बार फिल्म ‘चिरदिन ही तुमि जे आमार’ के सेट पर मिले थे. इसके बाद नजदीकियां प्यार में बदल गईं और कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली थी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राहुल और प्रियंका की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने हर चुनौती का सामना डटकर किया. लेकिन राहुल के यूं अचानक चले जाने से प्रियंका और उनके बेटे सहज पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं. प्रियंका के लिए तो यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी दुनिया उजड़ गई है. इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

बता दें कि आखिरकार किस्मत ने दोनों का मिलन स्वीकार नहीं किया और आज प्रियंका अकेली रह गईं.राहुल और प्रियंका की जोड़ी की लोग मिसाल देते थे. राहुल अपने पीछे पत्नी प्रियंका और बेटे सहज को अकेला छोड़ गए.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version