Site icon Aaj Ki Baat

सलमान खान ने दिया सहारा, तो भावुक हुए राजपाल यादव, बड़े भाई के नाम लिखा स्पेशल मेसेज

सलमान खान ने दिया सहारा, तो भावुक हुए राजपाल यादव, बड़े भाई के नाम लिखा स्पेशल मेसेज


Last Updated:

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान राजपाल यादव के लोन पर तंज कसते हुए शो के होस्ट ने उनका मजाक उड़ाया था. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको देखते हुए सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट पर खुलेआम राजपाल का सपोर्ट किया. भाईजान का प्यार और समर्थन देख कॉमेडियन भावुक हो उठे. उन्होंने एक्टर के नाम स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.

राजपाल यादव ने अपने पोस्ट में सलमान खान को बड़ा भाई बताया है.

नई दिल्ली. राजपाल यादव का स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में अवॉर्ड फंक्शन के होस्ट राजपाल यादव और उनके चेक बाउंस केस का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट कर इसपर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने राजपाल का सपोर्ट करते हुए लिखा कि उन्हें खूब काम मिलेगा और डॉलर के रेट पर काम मिलेगा.

अब इसके बाद राजपाल यादव ने भले ही दूसरा वीडियो शेयर कर खुद इस पूरे मामले में सफाई दी. उन्होंने कहा कि अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अक्सर ये बातचीत स्क्रिप्टेड होती है और हंसी-मजाक में मामला थोड़ा ऑफ ट्रैक चला जाता है. एक्टर ने अवॉर्ड सेरेमेनी के होस्ट जर्निलस्ट सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान का सपोर्ट करते हुए दोनों को अपना छोटा भाई बताया और सोशल मीडिया यूजर्स से उन्हें ट्रोल न करने की खास अपील की.





Source link

Exit mobile version