‘सांस लेने में हो रही दिक्कत’, अस्पताल में फिर भर्ती हुए अनुराग डोभाल, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

‘सांस लेने में हो रही दिक्कत’, अस्पताल में फिर भर्ती हुए अनुराग डोभाल, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट


Last Updated:




अनुराग डोभाल की हालत एक बार फिर खराब हो गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अनुराग को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. उन्हें देहरादून लेकर जा ही रहे थे कि उनकी तबीयत बिगड़ी और रास्ते में सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ख़बरें फटाफट

‘सांस लेने में हो रही दिक्कत’, फिर अस्पताल में भर्ती हुए अनुराग डोभालZoom

अनुराग की हालत नाजुक

नई दिल्ली. यूके07 राइडर की हेल्थ को लेकर उनके मैनेजर ने बताया है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. मैनेजर की मानें तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत होते ही उन्हें फिर से दाखिल किया गया है.

उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. अब खबर है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसके बाद उन्हें तुरंत दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. यूट्यूबर अनुराग को लोग UK07 राइडर के नाम से पहचानते हैं. उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

दरअसल, हाल ही में उनकी हालत कुछ बेहतर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन घर ले जाते समय अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई. इसके बाद उन्हें तुरंत दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.हाल ही में अनुराग की तबीयत बिगड़ गई है. उनके मैनेजर रोहित ने हाल ही में हेल्थ अपडेट दिया है. वह लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे हैं. उन्होंने 15 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि अनुराग की हालत नाजुक बनी हुई है.

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

मैनेजर ने बताया कि हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, ताकि उन्हें जल्दी मेडिकल मदद मिल सके. उन्होंने फैंस से अनुराग की सलामती के लिए दुआ करने की अपील भी की. इससे पहले 14 मार्च को भी उनके मैनेजर ने बताया था कि एक्सीडेंट के बाद अनुराग के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा है और उन्हें निमोनिया हो गया है. इसी वजह से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज की वजह से उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है. उस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *