Site icon Aaj Ki Baat

साउथ एक्टर जीवा के पिता की सड़क हादसे में मौत:पाली के रहने वाले आरबी चौधरी बना चुके थे 98 फिल्में, ब्यावर-पिंडवाड़ा रोड पर टकराई कार




ब्यावर जिले में सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर जीवा के पिता रतनलाल भगतराम चौधरी (76) की मौत हो गई। हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि आर.बी. चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस से रायपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल ड्राइवर को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुआ। RB चौधरी पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव के रहने वाले थे। परिवार के साथ चेन्नई में रहते थे। उनके रिश्तेदार ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायपुर थाने के एएसआई मनोहर लाल खोजा ने बताया- RB चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाएंगे शव घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। आर.बी. चौधरी के रिश्तेदार वीरेंद्र चौधरी ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बनाई पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव निवासी आर.बी. चौधरी दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने साउथ के कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाई थी। उन्होंने ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बना चुके थे। 99वीं फिल्म बनकर तैयार है, रिलीज होनी थी। 100 फिल्म रिलीज करने का टारगेट था। उनकी प्रमुख फिल्मों में नट्टमई (1994), सूर्यावंशम (1997), थुल्लाधा मनमम थुल्लुम (1999), आनंदम (2001) और जिला (2014) हैं।



Source link

Exit mobile version