Site icon Aaj Ki Baat

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नया गाना ‘रहना’ किया रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नया गाना ‘रहना’ किया रिलीज


X

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नया गाना ‘रहना’ किया रिलीज

 

नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक सुरीला तोहफा देते हुए अपना नया गाना ‘रहना’ रिलीज किया है. मशहूर संगीतकार डॉव-गीक के साथ मिलकर तैयार किया गया यह गाना सिद्धांत के लेखन और गायकी के प्रति उनके जुनून को बयां करता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सिद्धांत और डॉव-गीक समुद्र किनारे गिटार की धुनों पर जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं. सिद्धांत की मानें, तो यह गाना उनकी ट्रिप के एहसासों और भावनाओं का निचोड़ है, जो भविष्य के साथियों से साथ बने रहने का एक प्यारा सा निवेदन है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत हाल में मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ नजर आए थे. वह एक बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं, जहां वह दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम की बायोपिक में अहम भूमिका निभाएंगे. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी.



Source link

Exit mobile version