सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारी

सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारी


Last Updated:

अगर सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा या अजीब लगता है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है. यह आपके पाचन या लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. समय रहते ध्यान देना जरूरी है, वरना यह परेशानी बढ़ सकती है.

ख़बरें फटाफट

सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा? नजरअंदाज न करें, हो सकती है ये बड़ी बीमारीZoom

मुंह का स्वाद बिगड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा, कसैला या अजीब लगना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. अक्सर लोग इसे छोटी समस्या समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन अगर रोज ऐसा हो रहा है तो यह पाचन तंत्र या लिवर से जुड़ी परेशानी का इशारा हो सकता है. इसलिए समय रहते इसके कारण को समझना जरूरी है.

मुंह का स्वाद बिगड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब पाचन, मुंह की सही सफाई न होना, ज्यादा गैस बनना या शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ना. जब खाना ठीक से पचता नहीं है, तो उसका असर मुंह के स्वाद पर भी पड़ता है. कई बार खट्टी डकारें आना, मुंह से बदबू आना और भूख कम लगना भी इसी वजह से होता है. इसलिए इस समस्या को सिर्फ मुंह तक सीमित न समझें, बल्कि इसे पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जोड़कर देखें.

पाचन खराब होने से बदलता है स्वाद
जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता, तो खाना सही तरीके से नहीं पचता. इससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जो मुंह के स्वाद को खराब कर देते हैं. खासकर सुबह के समय यह समस्या ज्यादा महसूस होती है. इसलिए पाचन को सही रखना बहुत जरूरी है.

लिवर की समस्या भी हो सकती है कारण
लिवर हमारे शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन में मदद करने का काम करता है. अगर लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो खून की सफाई प्रभावित होती है और पाचन भी कमजोर हो जाता है. इसका असर सीधे मुंह के स्वाद पर पड़ता है. इसलिए बार-बार स्वाद बिगड़ना लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

मुंह की सफाई न करना भी है वजह
कई लोग रात में खाना खाने के बाद ठीक से ब्रश या कुल्ला नहीं करते. खासकर तला-भुना और मसालेदार खाना खाने के बाद मुंह की सफाई बहुत जरूरी होती है. अगर ऐसा नहीं किया जाए, तो बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिससे मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और बदबू भी आने लगती है.

कब्ज और गैस से भी होती है समस्या
अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो इसका असर भी मुंह के स्वाद पर पड़ता है. पेट साफ न होने पर शरीर में गंदगी जमा होती है, जिससे सुबह उठते ही मुंह का स्वाद खराब और बदबूदार हो जाता है. इसलिए पेट का साफ रहना बेहद जरूरी है.

ऐसे पाएं राहत
इस समस्या से राहत पाने के लिए पाचन को मजबूत बनाना जरूरी है. रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट साफ रहता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं. इसके अलावा मीठी सौंफ खाने से भी फायदा मिलता है. यह पाचन को बेहतर बनाती है और मुंह का स्वाद भी अच्छा रखती है. साथ ही, रोजाना सही तरीके से ब्रश करना, पानी ज्यादा पीना और हेल्दी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *