Site icon Aaj Ki Baat

सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर 78,111 पर बंद:निफ्टी भी 389 बढ़कर 24,231 पर पहुंचा; आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर 78,111 पर बंद:निफ्टी भी 389 बढ़कर 24,231 पर पहुंचा; आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारी




आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1,264 अंक (1.64%) की तेजी के साथ 78,111 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 389 अंकों (1.63%) की तेजी रही, ये 24,231 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। शेयर बाजार में तेजी की तीन वजह सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 95.69 डॉलर पर आया अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की संभावनाओं से कच्चे तेल की कीमते गिर गई हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 2.77 डॉलर गिरकर 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी क्रूड (WTI) 4 डॉलर की गिरावट के साथ $95 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सत्र में ईरान जंग के चलते कीमतों में 4.3% तक का उछाल देखा गया था, लेकिन शांति वार्ता की खबरों ने निवेशकों खरीदारी की। सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।



Source link

Exit mobile version