Site icon Aaj Ki Baat

सेंसेक्स 640 अंक चढ़कर 78,206 पर पहुंचा:कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 90 डॉलर पर आया; ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर

सेंसेक्स 640 अंक चढ़कर 78,206 पर पहुंचा:कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 90 डॉलर पर आया; ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर




शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 9% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बाद आई है। ट्रम्प ने कहा कि मौजूदा युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर बनी अनिश्चितता में कमी आई है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही 9 मार्च को FII ने ₹6,345 करोड़ के शेयर्स बेचे सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद हुआ था एक दिन पहले 9 मार्च को सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। ————————– तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Exit mobile version