सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘रामायणम्’ की फोटो, आशीष शर्मा ने उठाए सवाल, बोले- ‘ये असली नहीं है’

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘रामायणम्’ की फोटो, आशीष शर्मा ने उठाए सवाल, बोले- ‘ये असली नहीं है’


Last Updated:

फिल्म ‘रामायणम्’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म से हाल ही में रणबीर कपूर का लुक वायरल हुआ था. अब ‘रामायणम्’ से एक फोटो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब इस फोटो को लेकर टीवी के जाने माने एक्टर आशीष शर्मा ने खुलासा किया है कि ये फोटो रियल है या फैक है.

ख़बरें फटाफट

 ‘रामायणम्’ से सामने आई रणबीर-साई पल्लवी की फोटो, आशीष शर्मा ने उठाए सवालZoom

वायरल फोटो का क्या है सच

नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के रूप में दिखाया गया था. फैंस इन तस्वीरों को फिल्म के सेट से लीक हुई फोटो मान रहे थे. लेकिन अब एक्टर आशीष शर्मा ने इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई बता दी है.

रणबीर कपूर ने अपने अब तक के करियर में जो भी काम किया है, लोगों ने उसकी खूब तारीफ की है. अब काफी समय से वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर चर्चा में हैं. अब इस फिल्म से रणबीर कपूर की एक फोटो सामने आई है. , जिस पर कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई इसे फेक बता रहे हैं. लेकिन टीवी एक्टर आशीष ने इस फोटो का सच बयां किया है.

वायरल फोटो पर आशीष शर्मा का खुलासा

टीवी के जाने माने एक्टर आशीष शर्मा ने सीरियल ‘सिया के राम’ में भगवान राम का रोल निभाया था. शो काफी पसंद किया गया था. आशीष की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये असली नहीं हैं. उनका कहना है कि ये फोटो फेक या एडिट की हुई है. इस फोटो को लेकर लोगों को भ्रमित नहीं होना चाहिए. उन्होंने अपनी एक फोटो एआई से बनवाकर पोस्ट की है कि ये फोटो कोई भी बना सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *