स्किन एलर्जी और फोड़े-फुंसी से राहत चाहिए? बकायन करेगा अंदर से बॉडी क्लीन, जोड़ों के दर्द में भी देगा राहत

स्किन एलर्जी और फोड़े-फुंसी से राहत चाहिए? बकायन करेगा अंदर से बॉडी क्लीन, जोड़ों के दर्द में भी देगा राहत


Last Updated:

अगर आपको बार-बार फोड़े-फुंसी, खुजली या स्किन एलर्जी की समस्या हो रही है और इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, तो आयुर्वेद में इसका एक देसी उपाय बताया गया है. बकायन नाम की यह जड़ी-बूटी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है. इसके पत्ते, छाल और फल कई तरह की परेशानियों में उपयोगी माने जाते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे और सही इस्तेमाल.

बकायन

बकायन का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता है. लेकिन, यही कड़वाहट इसकी सबसे बड़ी ताकत है. आयुर्वेद मानता है कि कड़वी चीजें शरीर की अंदरूनी सफाई करती हैं, और बकायन के पत्ते, फल और छाल शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर शरीर अंदर से साफ रहेगा, तो कई बीमारियां खुद ही दूर हो जाती हैं और आप ज्यादा फिट महसूस करते हैं.

खून साफ

अगर बार-बार फोड़े-फुंसी, खुजली या स्किन एलर्जी परेशान कर रही है, तो बकायन काफी फायदेमंद हो सकता है. यह खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं. बकायन का लेप या इसका रस लगाने से जलन और सूजन भी कम होती है, जबकि इसका सेवन शरीर को अंदर से साफ कर खून की अशुद्धियों को घटाने में मदद करता है. जब खून साफ होता है, तो चेहरे पर भी नेचुरल ग्लो आने लगता है.

पेट के कीड़े

पेट में कीड़े होना, अपच या बार-बार दस्त लगना आम समस्याएं हैं. ऐसे में बकायन एक प्राकृतिक इलाज की तरह काम करता है. इसके बीज और छाल में कृमिनाशक गुण होते हैं, जो आंतों में मौजूद कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाना सही तरीके से पचने लगता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लिवर

आजकल गलत खानपान की वजह से लीवर पर असर पड़ता है. लेकिन बकायन लीवर को भी साफ करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है. जब लीवर सही से काम करता है, तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है. नियमित और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने से शरीर हल्का और एक्टिव लगता है.

दर्द सूजन

अगर आपको जोड़ों में दर्द, सूजन या गठिया की समस्या है, तो बकायन राहत दे सकता है. इसके पत्तों या बीजों का लेप लगाने से दर्द और अकड़न कम होती है. आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर अंदर से साफ रहता है, तो सूजन अपने आप कम होने लगती है. इसलिए बकायन बाहर और अंदर दोनों तरह से फायदा पहुंचाता है.

संक्रमण से बचाव

बकायन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया और फंगस का असर कम होता है. खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम में यह काफी राहत देता है.

महिलाओं की समस्या में उपयोगी

महिलाओं की कुछ खास समस्याओं में भी बकायन उपयोगी माना जाता है. भारी माहवारी, सफेद पानी (श्वेत प्रदर) जैसी दिक्कतों में इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ दिया जाता है. हालांकि, इसका सेवन हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए. सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है.

ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी

आयुष चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, बकायन जितना फायदेमंद है, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है. ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है. खासकर गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग इसे बिना सलाह के बिल्कुल न लें. हमेशा किसी आयुर्वेद डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें, तभी इसके पूरे फायदे मिल पाएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *