Site icon Aaj Ki Baat

हंसिका मोटवानी ही नहीं, इन 6 कपल के भी हुए तलाक, 1 के बीच तो खूब हुई मारपीट, हीरोइन ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

हंसिका मोटवानी ही नहीं, इन 6 कपल के भी हुए तलाक, 1 के बीच तो खूब हुई मारपीट, हीरोइन ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप


Last Updated:

मनोरंजन की दुनिया में रिश्तों का बनना-बिगड़ना आम बात है. यह आम लोगों को थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इंडस्ट्री में अपने कंफर्ट-खुशी के लिए रिलेशनशिप-ब्रेकअप और शादी-तलाक करते हैं. फिर इस पर सफाई भी देते हैं.आमिर खान-किरण राव समेत ऐसे कई उदाहरण इंडस्ट्री में हैं. रिश्ते इतने कम समय में टूट जाते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है. इसने सभी को चौंका दिया.

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने राजस्थान में दिसंबर 2022 में भव्य शाही अंदाज में शादी की थी, जो सिर्फ चार साल ही चल सकी. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने म्यूचुअल कंसेंट से तलाक मंजूर किया है. हंसिका ने कोई एलिमनी नहीं मांगी है. फैंस के लिए ये तलाक काफी शॉकिंग है कि करोड़ों की शादी महज चार साल में खत्म हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

बता दें, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया शादी के कुछ दिनों के बाद से ही अलग-अलग रह रहे थे. सोहेल पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हंसिका की एक सहेली थीं. जब दोनों की लव स्टोरी सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हंसिका को काफी ट्रोल किया गया कि उन्होंने सहेली का घर तोड़ दिया. दोनों ने अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ में भी इस पर बात की थी. यहां हम आपको कुछ ऐसी 6 सेलेब्स जोड़ी के बारे में बता रहे हैं, जिनका तलाक हुई. कई कपल के बीच तो भयंकर मारपीट भी हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

टीवी के पॉपुलर एक्टर करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी की. शादी के बाद निशा का एक बेटा हुआ. निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था. निशा ने सोशल मीडिया पर आकर करण पर मारपीट के आरोप लगाए थे. ये मामला कोर्ट तक पहुंचा और दोनों का 2021 में तलाक हो गया. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की. मोहसिन, उर्मिला से 10 साल छोटे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्मिला ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी है. दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं लेकिन ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है. (फाइल फोटो)

करण सिंह ग्रोवर की दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से साल 2012 में हुई लेकिन सिर्फ दो साल में टूट गई. रिश्ते में इतना तनाव आया कि दोनों अब एक-दूसरे से मिलने से कतराते हैं. बाद में करण ने बिपाशा बसु से शादी की और एक बेटी के पिता हैं, जबकि जेनिफर ने आज तक दोबारा शादी नहीं कीं. (फाइल फोटो)

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में शादी रचाई थी. दोनों साल 2013 में अलग हो गए और साल 2015 में तलाक हो गया. हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक-दूजे से मिलते रहते है. अनुराग की बेटी आलिया की शादी में भी कल्कि ने शिरकत की थी. (फाइल फोटो/AI Enhancer)

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की शादी भी ज्यादा नहीं चली थी. दोनों ने साल 2010 में शादी की लेकिन पांच साल बाद ही अलग होने की घोषणा कर दी. तलाक साल 2020 में हुआ. दोनों साथ में कई फिल्म कर चुके हैं और शादी से पहले लिव-इन में रहे. (फाइल फोटो/AI Enhancer)

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपने बचपन की दोस्त अवंतिका मालिक से कई साल डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की थी. दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों साल 2015 में अलग हो गए और 2019 में तलाक ले लिया. (फाइल फोटो/AI Enhancer)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version