Site icon Aaj Ki Baat

हॉलीवुड डेब्यू को तैयार है ये हसीना, प्रियंका-दीपिका के बाद जमाएंगी धाक, सुशांत सिंह राजपूत संग कर चुकी रोमांस

हॉलीवुड डेब्यू को तैयार है ये हसीना, प्रियंका-दीपिका के बाद जमाएंगी धाक, सुशांत सिंह राजपूत संग कर चुकी रोमांस


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब दिशा भी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

नई दिल्ली. दिशा पाटनी की पहली इंटरनेशनल फिल्म ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. खास तौर पर दिशा का एक्शन अवतार लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह फिल्म एक फैंटेसी और मिस्ट्री से भरी दुनिया पर आधारित है. ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ नई फिल्म सीरीज ‘स्टैटीगॉर्ड्स होलीगॉर्ड्स सागा’ की पहली फिल्म बताई जा रही है. इसकी कहानी लाडो ओखोटनिकोव ने तैयार की है.

फिल्म में दो प्राचीन शक्तियों के बीच संघर्ष दिखाया गया है. एक पक्ष दुनिया में संतुलन और नियम बनाए रखना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष अलग सोच और रास्ते पर चलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी कहानी के बीच दिशा पाटनी का किरदार जेसिका नजर आता है, जो फिल्म का सबसे अहम हिस्सा बताया जा रहा है. जेसिका का कनेक्शन दोनों विरोधी पक्षों से है और इसी वजह से उसे दो दुनियाओं के बीच पुल माना गया है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया का भविष्य काफी हद तक जेसिका के फैसलों पर टिका हुआ है. वह अपनी शक्तियों को समझने, कंट्रोल करने और सही रास्ता चुनने की कोशिश करती नजर आती हैं.

दिशा पाटनी ट्रेलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस करती दिखाई दे रही हैं. कभी तलवारों के साथ तो कभी रहस्यमयी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दिलचस्प है. दिशा पाटनी के साथ फिल्म में हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन और टायरेस गिब्सन भी नजर आएंगे. दिशा पाटनी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रही थीं. पहली इंटरनेशनल फिल्म में काम करना उनके लिए एक्साइटिंग होने के साथ थोड़ा डराने वाला अनुभव भी रहा.

बता दें कि एक्ट्रेस ने कहा कि अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. दिशा के मुताबिक, उन्हें हमेशा से एक्शन फिल्मों में काम करना पसंद रहा है और अब अपने इस अनुभव को ग्लोबल मंच पर दिखाने का मौका मिला है. गौरतलब है कि दिशा को बड़ी पहचान एमएस धोनी फिल्म में सुशांत संग रोमांस करने के बाद मिली थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version