Site icon Aaj Ki Baat

होली पर जीनत अमान ने किया अनोखा पोस्ट, गुलाबी साड़ी में दिखी हुस्नपरी, फैंन ने कर दी कमेंट की बौछार

होली पर जीनत अमान ने किया अनोखा पोस्ट, गुलाबी साड़ी में दिखी हुस्नपरी, फैंन ने कर दी कमेंट की बौछार


Last Updated:

होली के रंगों के बीच दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने अपने खास अंदाज से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. गुलाबी साड़ी में पानी पूरी का मजा लेते हुए उन्होंने फैंस को होली मनाने का अनोखा सुझाव दिया. उनकी ये सादगी भरी लेकिन स्टाइलिश तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई और फैंस कमेंट्स में जमकर प्यार लुटाने लगे.

ख़बरें फटाफट

फैंस लुटा रहे फोटो पर प्यार

नई दिल्ली. देशभर में होली का रंग चढ़ चुका है. हर तरफ खुशियां, मस्ती और जश्न का माहौल है. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं. इसी बीच दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने भी अपने अंदाज में फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. फोटो में वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और बड़े ही मजे से पानी पूरी खाती दिख रही हैं. उनका यह देसी और सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

जीनत ने दी फैंस को शुभकामनाएं

वायरल हो रही फोटो में जीनत अमान गुलाबी रंग की साड़ी में पानी पूरी खाते हुए एंजॉय करती दिख रही हैं. के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उम्मीद है सभी लोग आज की छुट्टी का आनंद ले रहे होंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि यह पोस्ट होली मनाने का एक सुझाव समझ लीजिए. साथ ही उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं.





Source link

Exit mobile version