Last Updated:
एक्टर प्रिंस नरूला ने ‘इन्फ्लुएंसर्स वर्सेज एक्टर्स’ विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया. प्रिंस का कहना है कि वे सभी इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी चिंता उन लोगों को लेकर है जो बिना किसी खास हुनर या खास कंटेंट के सिर्फ फॉलोअर्स के दम पर असली कलाकारों की जगह ले रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने शो ‘द 50’ के अपने अनुभवों पर बात करते हुए मिस्टर फैजू की तारीफ की और बताया कि वे अपने करियर के काम को अपने बच्चों को गर्व से दिखाना चाहेंगे.
प्रिंस नरूला का बेबाक बयान.
नई दिल्ली: रियलिटी शोज के किंग प्रिंस नरूला इन दिनों अपने नए शो ‘द 50’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उस विवाद पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें उन्होंने और करण पटेल ने यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स को इंडस्ट्री के लिए ‘खतरा’ बताया था. प्रिंस ने साफ किया कि उनकी बात को पूरी तरह से गलत समझा गया है. उन्होंने कहा कि वह सभी इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी चिंता उस कंटेंट को लेकर थी जिसमें कोई दम नहीं होता. प्रिंस के मुताबिक, आजकल कई लोग सिर्फ 12 सेकंड की रील बनाकर कलाकारों की जगह ले रहे हैं, जिससे असल टैलेंटेड एक्टर्स को काम मिलने में मुश्किल हो रही है. उनकी नाराजगी सिर्फ उन लोगों से थी जो बिना किसी खास हुनर के सिर्फ फॉलोअर्स के दम पर इंडस्ट्री की वैल्यू कम कर रहे हैं.
प्रिंस ने बातचीत के दौरान शो ‘द 50’ के अपने अनुभवों पर भी खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें शो में लिए गए किसी फैसले पर पछतावा है, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया कि उन्हें बस एक ही बात का मलाल है—रजत को और पहले शो से बाहर न कर पाना. शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को ज्यादा पावर दिए जाने के सवाल पर प्रिंस ने तर्क दिया कि शायद मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया ताकि कमजोर खिलाड़ी भी गेम में टिक सकें और मुकाबला बराबरी का दिखे. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका अपना गेम तो शुरू से ही इतना मजबूत था कि अगर उन्हें और ज्यादा पावर मिल जाती, तो पूरा खेल एकतरफा हो जाता और दर्शकों के लिए इसमें कोई सस्पेंस नहीं बचता.
मिस्टर फैजू की तारीफ की
सिर्फ विवाद ही नहीं, प्रिंस ने अपने साथी कंटेस्टेंट फैजू (मिस्टर फैजू) की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने फैजू को एक बेहतरीन इंसान बताया और कहा कि अगर फैजू उनके ग्रुप का हिस्सा होते, तो वह उन्हें पूरा सपोर्ट करते. प्रिंस ने अपने भविष्य और परिवार को लेकर इमोशनल होते हुए कहा कि जब उनके बच्चे बड़े होंगे, तो वह गर्व से उन्हें अपना सारा काम दिखाएंगे, ताकि वे जान सकें कि उनके पिता ने अपनी मेहनत से क्या हासिल किया है. प्रिंस का यह अंदाज साफ करता है कि वह भले ही अपनी बातों में कड़क लगें, लेकिन वह इंडस्ट्री के असली हुनर की कद्र करना जानते हैं और अपने काम को लेकर काफी संजीदा हैं.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

