Site icon Aaj Ki Baat

1981 की ब्लॉकबस्टर, बजट से 20 गुना हुई कमाई, एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, क्लाइमैक्स बदलने की उठी थी मांग

1981 की ब्लॉकबस्टर, बजट से 20 गुना हुई कमाई, एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, क्लाइमैक्स बदलने की उठी थी मांग


Last Updated:

साउथ सुपरस्टार की वो फिल्म, जिससे हिंदी सिनेमा में किया था डेब्यू. बजट से 20 गुना ज्यादा हुई कमाई. लेकिन एक एक्टर को मिलने लगी थीं जान से मारने की धमकियां. तकरीबन 4 साल लगातार सिनेमाघरों में लगी रही इस फिल्म के क्लाइमैक्स को बदलने की भी मांग उठी थी.

नई दिल्ली. साल 1981 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज होत ही जिसने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. एक वक्त था, जब कोई इस फिल्म को खरीदने तक को तैयार नहीं था. लेकिन बाद में ये ऐसी चली कि एक एक्टर को तो जान से मारने तक की धमकियां मिलने लगी थीं.

वो फिल्म है, साल 1981 में आई फिल्म ‘एक दूजे के लिए’. इस फिल्म से कमल हासन ने हिंदी बेल्ट में डेब्यू किया था. बालाचंदर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी. डिस्ट्रीब्यूटर्स तो इस फिल्म को लेना ही नहीं चाहते थे.

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन साउथ में तो पहले ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके थे. लेकिन इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. कमल एक एक्टर ही नहीं बल्कि शानदार डायरेक्शन ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कमल हासन के अपोजिट फिल्म में रति अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में धुरंधर एक्टर राकेश बेदी ने भी अहम भूमिका अदा की थी. लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो, लोगों की डिमांड थी कि फिल्म का क्लाइमेक्स बदला जाए.

इस लव स्टोरी बेस्ड फिल्म में राकेश बेदी ने विलेन की भूमिका निभाई थी. फिल्म में राकेश बेदी, कमल हासन और रति अग्निहोत्री के प्यार के बीच आने की कोशिश करते हैं. राकेश ने Mashable India से खास बातचीत में ये खुलासा किया है.

राकेश बेदी लंबे समय से टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘ये जो है जिंदगी’ और कई कॉमेडी शोज में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब ‘धुरंधर 2’ में उनका गंभीर और दमदार अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म रिलीज हुई फिल्म का क्रेज ऐसा था कि 10 लाख में बनी फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म में दोनों के मर जाने वाला क्लाईमैक्स लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. क्योंकि लोग दोनों को साथ देखना चाहते थे. लोग क्लाइमैक्स को बदलने की डिंमाड करने लगे थे.

राकेश बेदी ने तो इस बात का खुलासा किया कि लोग मेरे रोल को इतना सीरियस ले गए और उन लोगों से इतना प्यार किया मुझे इस रोल के बाद जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी थीं. मुझे खत मिलते थे कि हम तुम्हें जान से मार देंगे, तुमने उन दोनों को मरवाया है.



Source link

Exit mobile version