Cold And Cough Home Remedy: बिहार में मौसम बदलाव के बीच सर्दी-खांसी और कफ की समस्या घर-घर पहुंच गई है. खासकर बुजुर्ग और बच्चे इसकी चपेट में हैं. एलोपैथिक दवाओं के भारी डोज के बावजूद कई लोगों को राहत नहीं मिल रही है. ऐसे में समस्तीपुर के मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉ.बालेश्वर शर्मा ने एक ऐसा सस्ता और सटीक घरेलू नुस्खा साझा किया है. जो रामबाण साबित हो रहा है. डॉ.शर्मा के अनुसार, पीपली और काली मिर्च (काली मरीच) का काढ़ा फेफड़ों में जमा बलगम को जड़ से बाहर निकालने की ताकत रखता है. इसकी तासीर गर्म होती है. जो शरीर को अंदरूनी गर्माहट देकर ठंड के असर को खत्म करती है. यह नुस्खा न केवल फेफड़ों को साफ करता है. बल्कि भूख न लगने और गैस-अपच जैसी समस्याओं को भी दूर करता है. अगर इस काढ़े में थोड़ा शहद मिलाकर लिया जाए, तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है. बदलते मौसम में यह सरल उपाय सर्दी-जुकाम से बचने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है.
