Aaj Ki Baat

407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings


  • Hindi News
  • Career
  • Govt Jobs: 407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR CCMB Openings

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री।

एज लिमिट :

अप्रेंटिसशिप एक्ट नियमों के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल सिलेक्शन लिस्ट

स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार

ऐसे करें आवेदन :

  • www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन :

अपने फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, मोरवाड़ी, पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू आवेदन

इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • लोअर डिवीजन क्लर्क : 12वीं के साथ टाइपिंग
  • हिंदी टाइपिस्ट : 12वीं के साथ टाइपिंग
  • ड्राइवर : 10वीं पास, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, 2 साल तक का अनुभव

एज लिमिट :

  • न्यूतम : 18 साल
  • अधिकतम : 25 साल

सैलरी :

लेवल – 2 के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें आवेदन :

  • इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. CSIR-CCMB में 28 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू

CSIR-CCMB (सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र) ने 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टेक्नीशियन :

10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री

ड्राइवर :

  • 10वीं पास
  • LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज।

टेक्निकल ऑफिसर :

संबंधित क्षेत्र में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।

एज लिमिट :

  • टेक्नीशियन : 28 साल
  • ड्राइवर : 27 साल
  • टेक्निकल ऑफिसर : 30 साल

फीस:

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी , एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क
  • एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट
  • ओबीसी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट,
  • ड्राइविंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • टेक्नीशियन : 39,545 रुपए प्रतिमाह
  • ड्राइवर : 39,545 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्निकल ऑफिसर : 90,100 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CSIR CCMB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 28 अप्रैल

इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल
  • फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए
  • CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी
  • सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव
  • सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक
  • आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन

एज लिमिट :

  • स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल
  • स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार)
  • स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार)
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए
  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
  • स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह
  • स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह

उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें :

उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है।

इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है-

  • स्केल I: 2 लाख रुपए
  • स्केल II और III: 3 लाख रुपए
  • अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा।

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन
इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट
प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट
रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट
एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट
टोटल 120 180 2 घंटे

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई तक बढ़ने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Exit mobile version