Site icon Aaj Ki Baat

44 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी शूटिंग में फूट-फूटकर रोए थे लोग, बोल सुन आज भी भर आती हैं लोगों की आंखें

44 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी शूटिंग में फूट-फूटकर रोए थे लोग, बोल सुन आज भी भर आती हैं लोगों की आंखें


 

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जो सिर्फ संगीत नहीं बल्कि भावनाओं का हिस्सा बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है, साल 1982 में आई फिल्म प्रेम रोग का गाना ‘ये गलियां ये चौबारा’. 44 साल पहले इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. आज भी लोगों के दिलों पर वैसा ही बना हुआ है. इस गाने को सुनते ही बेटी की विदाई का दर्द, मां-बाप का बिछड़ने का एहसास और घर छोड़ने की कसक आंखों के सामने ताजा हो जाती है.साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम रोग का यह गाना अपने दौर का बड़ा सुपरहिट साबित हुआ था. फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर ने किया था.इस गाने को सुरों से सजाया था दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने. वहीं फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे लीड रोल में नजर आए थे. बोल मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने लिखे थे. पद्मिनी ने बताया था कि जिस वक्त इस गाने की शूटिंग की जा रही थी. उस वक्त वहां मौजूद हर शख्स फूट-फूटकर रोया था.



Source link

Exit mobile version